फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit on 7 November will flag off Khajuraho Vande Bharat train

PM Modi Varanasi Visit: सात नवंबर को काशी आएंगे पीएम, खजुराहो वंदेभारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Sun, 02 Nov 2025 01:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 01:55 AM IST
सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी से ही खजुराहो के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके लिए वाराणसी में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit on 7 November will flag off Khajuraho Vande Bharat train
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी सात नवंबर को दो दिवसीय दाैरे पर काशी आएंगे। काशी से ही खजुराहो के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह सप्ताह में छह दिन चलेगी। 26422 वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से सुबह 5:25 बजे चलकर विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी, चित्रकूट धाम, बांदा, महोबा होते हुए दोपहर 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी। 

विज्ञापन


वापसी में ट्रेन संख्या 26421 खजुराहो से दोपहर 3:20 बजे चलकर वाराणसी रात 11 बजे पहुंचेगी। प्रधानमंत्री 7 नवंबर की शाम पांच बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद रेलवे के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। देर शाम बरेका स्थित गेस्ट हाउस पहुंचेंगे जहां भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने मुलाकात करेंगे। बरेका गेस्ट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे। प्रशासन के मुताबिक प्रधानमंत्री आठ नवंबर को बरेका मैदान से ही चुनाव प्रचार के लिए बिहार रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन


इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में संबंधित विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्टेशन और सड़कों की साफ-सफाई की विशेष निगरानी की जा रही हैं। बनारस रेलवे स्टेशन पर खराब पंखे और बल्ब बदले जा रहे हैं। दीवारों पर रंगरोगन के साथ ही स्लोगन लिखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed