{"_id":"687a1543ddd8a2cc2f0e5595","slug":"pm-modi-will-visit-to-kashi-on-two-august-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Varanasi: दो अगस्त को काशी आ सकते हैं पीएम मोदी, अफसरों ने सीएम योगी को दी रैली की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Varanasi: दो अगस्त को काशी आ सकते हैं पीएम मोदी, अफसरों ने सीएम योगी को दी रैली की जानकारी
Fri, 18 Jul 2025 03:05 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 18 Jul 2025 03:05 PM IST
सार
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। काशी दौरे पर प्रधानमंत्री हर बार की तरह काशी वासियों को बड़ी सौगात देंगे।
विज्ञापन
PM Modi In Varanasi
- फोटो : संवाद
विस्तार
वाराणसी में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियां अफसरों ने तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस बारे में अफसरों ने जानकारी भी दी। माना जा रहा है कि दो अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली लग सकती है। इसके लिए सेवापुरी और शहर में दो स्थल भी देखे गए हैं। जल्द ही एक स्थान तय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
काशी दौरे पर प्रधानमंत्री हर बार की तरह काशी वासियों को बड़ी सौगात देंगे। इसमें पूरी हुई परियोजनाओं की सूची तैयार की जा रही है। जिसमें ओवरब्रिज, आरओवी, फोरलेन रोड और नगर निगम, स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परियोजनाएं शामिल रहेंगी। इसके अलावा वह जनसभा को संबोधित करेंगे और वावा काशी विश्वनाथ व काल भैरव के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; सीएम योगी बोले: दो साल पहले भगवा गमछा पहन कर की आगजनी, मुंह से निकल गया या 'अल्लाह', करें कार्रवाई
विज्ञापन