फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi will stay in his parliamentary constituency for two days on Sunday and Monday

Varanasi : आज काशी आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी, विकसित भारत संकल्प यात्रा में होंगे शामिल, कल भी कई कार्यक्रम

Sun, 17 Dec 2023 12:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 17 Dec 2023 12:20 AM IST
सार

तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे पीएम मोदी के एयरपोर्ट से लेकर नदेसर तक 22 किमी रास्ते पर भव्य स्वागत की भी तैयारी की गई है। पीएम मोदी 17 दिसंबर की रात में काशी के विकास को परखने शहर में भ्रमण भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
PM Modi will stay in his parliamentary constituency for two days on Sunday and Monday
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

32वें दौरे पर रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी आएंगे। मोदी रविवार और सोमवार दो दिन अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे। पहले दिन 17 दिसंबर को काशी यात्रा में पीएम मोदी नदेसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। फिर शाम को नमो घाट पर काशी तमिल संगमम का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


अगले दिन 18 दिसंबर को पीएम विहंगम योग के सबसे बड़े केंद्र स्वर्वेद महामंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद बरकी में मिशन-2024 का शंखनाद करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं काशी संसद खेल प्रतियोगिता 2023 के प्रतिभागियों के कुछ लाइव खेल कार्यक्रमों को देखने के बाद वह कार्यक्रम के विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे पीएम मोदी के एयरपोर्ट से लेकर नदेसर तक 22 किमी रास्ते पर भव्य स्वागत की भी तैयारी की गई है। पीएम मोदी 17 दिसंबर की रात में काशी के विकास को परखने शहर में भ्रमण भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमो घाट से कन्याकुमारी से वाराणसी की विशेष ट्रेन और बरकी से दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत सहित 5 ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। यहीं से पीएम के हाथों 19150 करोड़ की 37 परियोजनाओं का लोकर्पण और शिलान्यास भी होगा।


कटिंग मेमोरियल स्कूल मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री पीएम आवास, पीएम स्वनिधि, पीएम उज्ज्वला जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed