फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi will start manduwadih patna express train in varanasi

मंडुवाडीह-पटना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, जानें ट्रेन के आने-जाने का समय

Sat, 10 Mar 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 10 Mar 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
PM modi will start manduwadih patna express train in varanasi
Train
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च के दौरे में वाराणसी से पटना के बीच मंडुवाडीह-पटना एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरुआत करेंगे। रेलवे मंत्रालय ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। ट्रेन वाराणसी कैंट और मुगलसराय के साथ बक्सर और आरा भी रुकेगी।
विज्ञापन


15125 एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन सुबह 6:15 बजे मंडुवाडीह से चलेगी और 10 मिनट में वाराणसी कैंट पहुंच जाएगी। यहां से 10 मिनट बाद मुगलसराय रवाना होगी। 7:20 बजे मुगलसराय पहुंचेगी, जहां 10 मिनट रुकने के बाद पटना के लिए प्रस्थान करेगी। पटना जंक्शन पर ट्रेन सुबह 10:35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में यही ट्रेन 15126 बनकर शाम 5:45 बजे पटना जंक्शन से चलेगी और मुगलसराय रात 8:55 बजे पहुंचेगी और 9:08 बजे वाराणसी जंक्शन के लिए चलेगी। वाराणसी जंक्शन पर इसके पहुंचने का समय 9:55 बजे है। पांच मिनट रुकने के बाद यह 10:15 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रेन का मेंटनेंस पूर्वोत्तर रेलवे करेगा। कुल 16 कोच की इस ट्रेन में जनरल के 2, चेयर कार के 11 कोच, एसी चेयर कार का एक और एसएलआर के दो कोच लगाए जाएंगे।


मंडुवाडीह-पटना एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसको लेकर मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो पीएमओ से तैयारियों के निर्देश मिला है। पूरी संभावना है कि मंडुवाडीह स्टेशन पर आकर हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed