{"_id":"5b4597d74f1c1bbf248b5c04","slug":"pm-modi-will-launch-meri-kasi-book-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" ‘मेरी काशी’ में चार साल का हिसाब देंगे प्रधानमंत्री मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मेरी काशी’ में चार साल का हिसाब देंगे प्रधानमंत्री मोदी
गुंजन श्रीवास्तव , अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के 13वें दौरे में ‘मेरी काशी’ पुस्तिका का विमोचन करेंगे। इस पुस्तिका के जरिए काशी में चार साल में कराए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा जाएगा।
सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी डीरेका में विशिष्टजनों से मुलाकात के दौरान यह पुस्तिका जनता को समर्पित करेंगे। बाद में पार्टी की ओर से संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं तक पहुंचाया जाएगा।
चार साल में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में करीब 30 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। इतने बड़े पर पैमाने पर विकास कार्य शुरू कराना अपने आप में रिकार्ड है। इनमें कई परियोजनाएं पूरी हो गई हैं। कई परियोजनाएं अगले साल तक पूरी हो जाएंगी। इसके बाद काशी की नई तस्वीर दुनिया के सामने आएगी।
विज्ञापन
काशी के विकास मॉडल का दस्तावेज मानी जा रही ‘मेरी काशी’ से पता चलेगा कि किस-किस परियोजना से काशी और आम आदमी के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आया है। माना जा रहा है कि मिशन 2019 के लिहाज से काशी में कराए गए कार्यों को जनता के सामने रख कर पीएम मोदी पार्टी के चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे।

पीएम के स्वागत के लिए सजेंगे चौराहे बनेंगी रंगोली
पीएम नरेंद्र मोदी
राजातालाब के सब्जी मंडी के पीछे कचनार के रानी बाजार में होने वाली सभा के लिए तैयारी चल रही है। पीएम के स्वागत में प्रमुख चौराहों को सजाया जाएगा। रंगोली बनाई जाएगी। महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई होगी।
सोशल मीडिया से 10 लाख लोगों तक भाजपा पहुंचाएगी पीएम का कार्यक्रम
भाजपा मीडिया और सोशल मीडिया की बैठक में पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि कई देशों में सत्ता दिलाने और हटाने का कारण सोशल मीडिया बनी है।
रैली में एक लाख लोगों के आने की उम्मीद है। अगले तीन दिन तक पीएम की जनसभा, लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यक्रम को 10 लाख लोगों तक सोशल मीडिया के जरिए पहुंचाया जाएगा।
डीरेका में 550 लोगों संग पीएम करेंगे बैठक
डीरेका में पीएम सेक्टर संयोजकों के साथ बैठक करेंगे। महानगर के 11 मंडल अध्यक्ष और 173 सेक्टर संयोजक और जिले के 15 मंडल अध्यक्ष और 209 सेक्टर संयोजकों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी।
व्यवस्था के लिए बने 14 विभाग
व्यवस्था के लिए 14 विभाग बनाए गए हैं। इनमें मंच, सुरक्षा, पानी, प्रसाधन, भोजन, प्रचार प्रसार, टोली संपर्क, यातायात, पार्किंग, साज सज्जा, वाहन, काल सेंटर, चिकित्सा आदि व्यवस्था से जुड़े पदाधिकारियों को हिदायत दी गई कि जनसभा में आने वालों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए।
पीएम के हाथों होने वाले लोकार्पण
पीएम मोदी
लहरतारा कैंसर अस्पताल 111 करोड़
अमृत योजना के तहत सात पार्कों का सुंदरीकरण 2 करोड़
ह्दय योजना के तहत 10 सड़कों का निर्माण 7.92 करोड़
ह्दय योजना के तहत लगे पोल व लाइट 26.50 करोड़
राजातालाब पेरिशेबल कार्गों सेंटर 4.35 करोड़
शहरी गैस वितरण परियोजना 30 करोड़
नगर निगम सोलर प्लांट 2 करोड़
कबीरचौरा में हेरिटेज वॉक 2.51 करोड़
टाउनहाल में कराया गया मरम्मत कार्य 2.58 करोड़
----
शिलान्यास - 343.11 करोड़
13 गांवों में कचरा कलेक्शन व निस्तारण कार्य 5.46 करोड़
26 गंगा घाटों का होगा जीर्णोद्धार 11.79 करोड़
शहर के आठ चौराहों का होगा विकास 20.39 करोड़
रोड इंप्रूवमेंट जंक्शन वर्क 81.88 करोड़
पांच ओवरहेड टैंकों का सुंदरीकरण 67 लाख
चौराहों का विकास फेज टू 13.80 करोड़
शहर का जीआईएस सर्वे 10.20 करोड़
छितौनी में कान्हा उपवन का निर्माण 10.58 करोड़
चार पार्कों का सुंदरीकरण 5.92 करोड़
बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने के लिए 52.50 करोड़
पंचक्रोशी मार्ग का चौड़ीकरण 97.03 करोड़
भिखारीपुर अमरा चौराहे तक फोरलेन 32.89 करोड़
---