प्रधानमंत्री के आने की तैयारियां तेज, पंडित दीनदयाल स्मारक का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के पड़ाव के गन्ना विकास शोध संस्थान परिसर में बनकर तैयार पंडित दीनदयाल स्मारक का लोकार्पण 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके मद्देनजर वहां तैयारी अंतिम चरण में है।
स्मारक स्थल पर बन रहे मंच और कुर्सियों को लगाने का काम तेज हो गया है। इसके अलावा परिसर में ग्रीन और सेफ हाउस भी तैयार किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा को देखते हुए स्मारक स्थल परिसर को चारों ओर से सील कर दिया गया है।
परिसर के चारों ओर सफाई का काम भी तेजी से चल रहा है। पड़ाव चौराहे के आसपास और सड़क किनारे गुमटियों को हटाने के साथ ही टिनशेड को हटाया जा रहा है।
पीएम के आगमन को लेकर उत्सुक हैं लोग
पड़ाव चौराहे पर 16 फरवरी को पंडित दीनदयाल स्मारक का लोकार्पण करने आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर वहां के लोगों में काफी उत्सुकता है। लोगों को उम्मीदें हैं कि प्रधानमंत्री लंबे समय से विकास से दूर और उपेक्षित पड़ाव चौराहे को सौगात मिलेगी।
लोगों को कहना है कि पड़ाव पर देश के कई पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह, मोरारजी देसाई और तत्कालीन उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम आ चुके हैं। लेकिन पड़ाव का कोई विकास नहीं हो सका। अब पीएम नरेंद्र मोदी से उम्मीद है कि अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की तरह पड़ाव पर भी विकास के लिए कुछ करेंगे।