फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi will give Rudraksha Convention Center to kashi janta will strengthen Japan friendship

जापान से दोस्ती को मजबूत करेगा रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, पीएम मोदी जल्दी ही करेंगे जनता को समर्पित

Thu, 25 Mar 2021 01:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Mar 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
PM modi will give Rudraksha Convention Center to kashi janta will strengthen Japan friendship
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला

जापान और भारत की दोस्ती का प्रतीक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर अब जल्द ही काशी की जनता को समर्पित होगा। जापान सहायतित 186 करोड़ रुपये की लागत से बने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निर्माण पूरा होने की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बड़ी परियोजना की सौगात दे सकते हैं। हालांकि प्रशासन को पीएम मोदी के समय मिलने का इंतजार है। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के जरिए काशी एक बार फिर जापान और भारत की दोस्ती का साक्षी बनने को तैयार है।

विज्ञापन


186 करोड़ की लागत से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के  तैयार होने के बाद अब उसके उद्घाटन की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। जिला प्रशासन ने इस परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट पीएमओ को भेज दी है। इसमें विदेश मंत्रालय के जरिए जापान सरकार को भी सूचना भेजी गई है। माना जा रहा है कि इसके उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जापान सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


यहां बता दें कि वर्ष 2015 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो अबे पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आए थे। इसके बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की परिकल्पना बनी थी। उस वक्त पीएम मोदी ने इसे जापान के प्यार की माला’ बताया था। डिजाइन आदि पर जापान की मुहर लगने के बाद जुलाई 2018 में इसका शिलान्यास हुआ था। हालांकि इस परियोजना को जनवरी 2021 में पूरा किया जाना था, मगर कोरोना काल के चलते यह तीन महीने की देरी से पूरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जापान तकनीक और वास्तुकला का नायाब नमूना
संगीत तीर्थ के लिए बने कंवेंशन सेंटर अपने ढंग का अलग और जापानी तकनीकी व वास्तुकला का नायाब नमूना है। सेंटर का ऊपरी हिस्सा शिवलिंग के अरधे और उस पर भोलेनाथ के प्रिय पंचमुखी रुद्राक्ष की तरह दिखेगा। एलईडी लाइटों से इसकी चमक देखते ही बनेगी। रुद्राक्ष के निर्माण में ईंट से लेकर अन्य सामग्री अलग तरह की हैं। तमाम सामान दूसरे देशों से भी मंगाए गए हैं।

बारह सौ लोगों की क्षमता का है कन्वेंशन सेंटर
आधुनिकतम सुविधाओं वाले दो मंजिल के इस कन्वेंशन सेंटर में 1200 लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, म्यूजिक कॉन्सर्ट व एग्जिबिशन की सुविधा होगी। मुख्य सभागार ऐसे बना है कि उसे कई हिस्सों में बांटा भी जा सकेगा। इसके आसपास बनारस की कला-संगीत-संस्कृति को प्रदर्शित करने को गैलरी बनाई गई है। पार्किंग की भी बेहतर व्यवस्था है। जापानी कंपनी फुजिता द्वारा यह सेंटर ऐसे बनाया जा रहा है कि बनारस सीधे शंघाई, हांगकांग, सिंगापुर जैसे शहरों की कतार में आकर खड़ा हो जाएगा। शहर के व्यस्ततम सिगरा इलाके में नगर निगम मुख्यालय के पास 2.87 हेक्टेअर एरिया में इसका निर्माण किया गया है।

एक नजर में
- 2.87 हेक्टेयर में 186 करोड़ की लागत से बना है रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर
- जुलाई 2018 में हुआ शिलान्यास, 27 महीने में बनकर हुआ तैयार
- 12 सौ क्षमता वाले सभागार में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, म्यूजिक कॉन्सर्ट व एग्जीबिशन की सुविधा
- ऊपरी हिस्सा शिवलिंग के अरघे और रुद्राक्ष की तरह दिखाई देगा

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसकी रिपोर्ट पीएमओ को भेज दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed