फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi will gift 17 development projects to Kashi

Varanasi News: काशी को 17 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी

Sat, 12 Oct 2024 03:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will gift 17 development projects to Kashi
काशी को 17 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी
विज्ञापन

1200-1300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
तुलसीपट्टी हरिहरपुर में बने शंकर नेत्रालय के 17वें केंद्र का लोकार्पण भी होगा

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर को काशी की जनता को 17 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। 1200-1300 करोड़ की इन परियोजनाओं से विकास को गति मिलेगी। सिगरा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आउटडोर और इनडोर गेम्स हो सकेंगे।
पीएम मोदी के एक दिवसीय काशी दौरे पर प्रधानमंत्री कार्यालय से मुहर लग गई है। प्रधानमंत्री 20 अक्तूबर को सबसे पहले शंकर नेत्रालय के तुलसीपट्टी हरिहरपुर स्थित 17वें केंद्र का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, अस्पताल को संचालित करने वाले ट्रस्ट की तरफ से आमंत्रित करीब एक हजार लोगों को संबोधित करेंगे। मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा के मुताबिक, इस चिकित्सालय का फायदा वाराणसी सहित पूर्वांचल और बिहार के लोगों को मिलेगा। जरूरतमंदों का निशुल्क इलाज होगा। पीएम मोदी अब तक चित्रकूट सहित अन्य अस्पतालों की मदद से दस हजार नेत्र रोगियों का इलाज करवा चुके हैं। अक्तूबर से यह सुविधा वाराणसी में ही मिलने लगेगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण के कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इस दौरान स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे। यहीं से काशी की जनता को विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। स्टेडियम में ही जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें 20 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी आएंगे। मंडलायुक्त के मुताबिक सारनाथ की बड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी होगा। एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग की नींव रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed