वाराणसी: दिसंबर में सिग्नेचर बिल्डिंग की सौगात देंगे पीएम मोदी, काशी विश्वनाथ धाम भी करेंगे लोकार्पण
पीएम मोदी दिसंबर में वाराणसी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह सिग्नेचर बिल्डिंग का शिलान्यास करेंगे। इस इमारत में 18-18 मंजिल के दो भवन होंगे, साथ ही एक मंजिल भूतल में होगी। पीएम आगमन के मद्देनजर विकास प्राधिकरण तैयारी में जुट गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दिसंबर दौरे में काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के साथ पूर्वांचल की पहली सिग्नेचर बिल्डिंग का भी शिलान्यास करेंगे। 15 दिसंबर से पहले पीएम के आगमन के मद्देनजर विकास प्राधिकरण तैयारियों में जुट गया है। निविदा जारी होने के बाद अब इसकी प्रक्रिया 11 दिसंबर तक पूरी कर कार्यदायी संस्था चयन की तैयारी है। माना जा रहा है कि नए साल से एकीकृत मंडलीय कार्यालय का काम शुरू हो जाएगा।
कमिश्नरी कंपाउंड में प्रस्तावित भूतल के साथ 19 मंजिला इमारत बनाने की योजना नए साल से पहले ही मूर्त रूप ले लेगी। विकास प्राधिकरण की ओर से जारी टेंडर के बाद अब कार्यदायी संस्थाओं के आवेदन का इंतजार है।
पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर बनने वाली इस इमारत में करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। एक बिल्डिंग सरकारी उपयोग के लिए होगी और दूसरी कार्यदायी संस्था के व्यावसायिक उपयोग के लिए होगी। वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई गई है और 11 दिसंबर तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।
मंडलीय भवन की खासियत
- सौर ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल कर बिजली का न्यूनतम उपयोग।
- भूतल के बाद 18-18 मंजिल के दो भवन बनेंगे।
- जीरो वार डिस्चार्ज मैकेनिज्म पर निर्माण।
परियोजना एक नजर में
26,051 वर्ग मीटर अथवा 6.44 एकड़ में होगा निर्माण।
18 माह में परियोजना होगी पूरी।
31,471 वर्ग मीटर में मंडलीय कार्यालय होगा।
24,918 वर्ग मीटर में व्यावसायिक भवन का होगा निर्माण।
2 अरब 37 करोड़ 35 लाख 90 हजार रुपये है लागत।