काशीवासियों को आज 278 करोड़ का तोहफा देंगे पीएम मोदी
इसके अलावा पीएम मोदी 98.74 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें ज्यादातर परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग की हैं। डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा पीएम मोदी गाजीपुर भी जाएंगे।
भुल्लनपुर से चांदपुर तक सड़क मार्ग से आएंगे पीएम
डीएम सुरेंद्र सिंह ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर एसडीएम पिंडरा, भुल्लनपुर पीएसी हेलीपैड पर एसडीएम राजाताबाल, हेलीपैड से चांदपुर के बीच सहायक निदेशक बचत, चावल अनुसंधान संस्थान पर एडीएम प्रशासन, अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय, बड़ालालपुर हेलीपैड पर एसडीएम सदर, हेलीपैड से हस्तकला संकुल मार्ग पर एएसडीएम सदर आशा राम वर्मा, हस्तकला संकुल में सीडीओ गौरांग राठी सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।
वहीं चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान को लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के लैब, पुस्तकालय, पीएम के प्रवेश मार्ग, सुरक्षा आदि का जायजा लेने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिए।
कमिश्नर ने एसपीजी टीम के साथ भूलनपुर परिसर में बनने वाले हेलीपैड का भी मुआयना किया। इस दौरान हेलीपैड के आसपास के पेड़ों की छंटाई करने, रास्ते में पड़ने वाले घरों के लोगों का सत्यापन करने का निर्देश दिया।
ये है परियोजनाएं
- हेरिटेज स्थलों पर मूलभूत सुविधांओं का कार्य- 1197 लाख
- भोजूबीर सिंधोरा मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण- 4677 लाख
- हूकुलगंज पांडेयपुर मार्ग का सतह सुधार कार्य- 197.67 लाख
- साजन तिराहे से तेलियाबाग मार्ग का चौड़ीकरण- 374.73 लाख
- भेलूपुर सोनारपुरा मार्ग का सतह सुधार व ड्रेन सुधार- 15.96 लाख
- वाराणसी आजमगढ़ मार्ग से रुपचंदपुर- 258.82 लाख
- डुबकिया से जयरामपुर मार्ग- 225.90 लाख
- कुवार से रामपुर मार्ग- 231.51 लाख
- छित्तमपुर धरौहरा रजवाड़ी मार्ग- 364.93 लाख
- लहरतारा से अकेलवा मार्ग वाया भरथरा- 244.34 लाख
- कटहरगंज नियारडीह से हाजीपुर मार्ग- 302.52 लाख
- महदा मंगोलपुर मार्ग से लालमन कोट- 279.91 लाख
- पेंशन मैनेजमेंट स्कीम के लिए सिस्टम का उदघाटन- 277 लाख
- कंट्रोलर कंयूनिकेशन एकाउंट्स का उप कार्यालय- 55 लाख