फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi will came varanasi after ghazipur ralyy

गाजीपुर रैली से लौटकर वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित

Tue, 18 Dec 2018 03:55 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 18 Dec 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
PM modi will came varanasi after ghazipur ralyy
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को दोपहर बाद वाराणसी आएंगे। हस्तकला संकुल में ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद वह चांदपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र परिसर में तैयार चावल अनुसंधान केंद्र आएंगे। यहां लोकार्पण और शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से शहर भ्रमण करते हुए बाबतपुर एयरपोर्ट जा सकते हैं। इस दौरान प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर की जा रही तैयारियों को भी देखेंगे।
विज्ञापन


अपने संसदीय क्षेत्र के 16वें दौरे पर 29 दिसंबर को आ रहे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से गाजीपुर जाएंगे। यहां जनसभा करने के बाद हेलीकॉप्टर से ही वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल पहुंचेंगे।
विज्ञापन


एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद उद्यमियों और व्यापारियों से संवाद करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से ही चांदपुर स्थित चावल अनुसंधान केंद्र आएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबतपुर लौटेंगे, इसके लिए हेलीकाप्टर से अलावा सड़क मार्ग का विकल्प रखा जा रहा है। 29 दिसंबर की शाम बाबतपुर एयरपोर्ट से अंडमान जाएंगे और वहां रात्रि प्रवास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी पीएम का कार्यक्रम पूरी तरह से तय नहीं है, मगर इसे अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है। जनसभा के लिए अफसरों की टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर जमीन का चिह्नांकन किया। अधिकारियों ने बताया कि सभास्थल के लिए दो लाख वर्ग फीट जमीन ली जाएगी।

इसमें चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर सहित अन्य जिलों से 35 हजार किसानों के जुटने की उम्मीद है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर तारा चंद्र ढौंडियाल, सहायक वैज्ञानिक डॉ. आशीष श्रीवास्तव, रोहित कटारा, कुंदन सिंह समेत सीओ सदर अनिल कुमार, थानाध्यक्ष लोहता राकेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed