फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi will be the chief guest of Kashi Vidyapeeth's convocation

काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी, विश्वविद्यालय ने राजभवन के जरिए पीएमओ को भेजा प्रस्ताव

Tue, 16 Nov 2021 10:00 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 16 Nov 2021 10:00 AM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन ने 43वें दीक्षांत समारोह के लिए पंडाल की थीम को आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्रित किया है। समारोह में देशभक्ति और देश के बलिदानियों की झलक भी मिलेगी।

विज्ञापन
PM Modi will be the chief guest of Kashi Vidyapeeth's convocation
काशी विद्यापीठ दीक्षांत समारोह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के शताब्दी वर्ष के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने राजभवन के जरिए पीएमओ कार्यालय को आमंत्रण पत्र भेज दिया गया है। विश्वविद्यालय के अनुसार 10, 11 और 12 दिसंबर को दीक्षांत की तिथियां संभावित हैं और पीएमओ से हरी झंडी मिलने के बाद अंतिम मुहर भी लग जाएगी।
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ के शताब्दी समारोह का दीक्षांत समारोह को अविस्मरणीय बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुख्य अतिथि के लिए पीएम मोदी को आमंत्रण देने के साथ ही इस बार पंडाल को भी भव्य स्वरूप दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 43वें दीक्षांत समारोह के लिए पंडाल की थीम को आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्रित किया है। इसके साथ ही पंडाल और परिसर में विश्वविद्यालय के सौ सालों की यात्रा के दर्शन होंगे।
विज्ञापन


समारोह में देशभक्ति और देश के बलिदानियों की झलक भी मिलेगी। सोमवार को कुलपति ने सभी समितियों की बैठक कर दीक्षांत को भव्यता प्रदान करने के लिए जरूरी निर्देश दिए। कुलाधिपति के साथ ही समारोह में सभी पांच जिलों के राजनीतिक लोगों, गणमान्य नागरिकों, विद्वानों और विद्यापीठ के पुराछात्रों को भी निमंत्रण दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed