फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi will be in Kashi today, flagging off four Vande Bharat trains.

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी आज काशी में, चार वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी; सीएम योगी होंगे साथ

Sat, 08 Nov 2025 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 12:25 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चार वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बंगलूरू रूटों पर चलेंगी।

विज्ञापन
PM Modi will be in Kashi today, flagging off four Vande Bharat trains.
पीएम मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी - फोटो : एक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर हैं। वे आज चार वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बंगलूरू रूटों पर चलेंगी। कल देर रात रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आगामी कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी साझा की।  

विज्ञापन


बनारस-खजुराहो वंदे भारत वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट समेत देश के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी। लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन 7:45 घंटे में यात्रा पूरी करेगी। यह ट्रेन लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर के यात्रियों को काफी लाभ पहुंचाएगी।
विज्ञापन



फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत इस मार्ग पर सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन होगी, जो 6: 40 घंटे में यात्रा पूरी करेगी। एक्सप्रेस ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब के बठिंडा और पटियाला के बीच संपर्क को मजबूत करेगी। दक्षिण भारत में एर्नाकुलम-बंगलूरू वंदे भारत यात्रा के समय को दो घंटे से अधिक कम कर देगी, जिससे यात्रा 8:40 मिनट में पूरी हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार और प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना माैजूद रहेंगे।

फिरोजपुर-दिल्ली की यात्रा सिर्फ 6.40 घंटे में होगी पूरी
फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत इस मार्ग पर सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन होगी, जो 6.40 घंटे में यात्रा पूरी करेगी। एक्सप्रेस ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब के बठिंडा और पटियाला के बीच संपर्क को मजबूत करेगी। इससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने, सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने और राष्ट्रीय बाजारों के साथ अधिक एकीकरण को बढ़ावा देने की उम्मीद है।

दक्षिण भारत में एर्नाकुलम-बंगलूरू वंदे भारत यात्रा के समय को दो घंटे से अधिक कम कर देगी, जिससे यात्रा 8.40 मिनट में पूरी हो जाएगी। एक्सप्रेस ट्रेन प्रमुख आईटी और वाणिज्यिक केंद्रों को जोड़ेगी, जिससे पेशेवरों, छात्रों और पर्यटकों को तेज और अधिक आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।  

कल काशी पहुंच चुके हैं पीएम
शुक्रवार की देर शाम एयरपोर्ट से लेकर बरेका गेस्ट हाउस तक कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री की फ्लीट गुजरी। आगमन से पूर्व राहगीरों के बैग तक चेक किए गए। फुलवरिया फोरलेन से लहरतारा और मंडुवाडीह क्षेत्र तक सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने फ्लीट गुजरने तक लोगों को बैरिकेडिंग के जरिये जहां तहां रोक दिया। बरेका गेस्ट हाउस में बाहरियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

बरेका के सभी गेट पर पुलिसकर्मियों की कड़ी निगरानी है। बरेका गेस्ट हाउस को जोड़ने वाले मार्ग पर एसपीजी तैनात है। वहीं, बनारस स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है। किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। यहां तक की प्रथम प्रवेश द्वार के पास भी वाहन स्टैंड को हटा दिया गया। शनिवार की सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर खजुराहो के लिए रवाना करेंगे।


कार्यक्रम को देखते हुए एसपीजी अधिकारियों ने सुबह के समय बनारस स्टेशन के कोने-कोने तक की जांच की। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से लेकर रेलवे सुरक्षा तंत्र भी सतर्क है। एसपीजी और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने बनारस स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर डेरा डाल दिया है। सुबह के समय टिकट पास देखने के बाद ही अतिथियों और अन्य यात्रियों को द्वितीय प्रवेश द्वार से प्लेटफाॅर्म संख्या आठ की ओर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed