PM Modi in Kashi: सात राजयोगों के संयोग में पीएम करेंगे काशी में दीपदान, जानें इसका खास महत्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काशी देव दीपावली पर विश्वपटल पर नया इतिहास रचेगी। प्रधानमंत्री सात शुभ राजयोग में काशी में दीपदान करेंगे। इससे काशी ही नहीं भारत की यश, कीर्ति, वैभव और प्रभुत्व में बढ़ोत्तरी होगी।
ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि देव दीपावली की शाम को 5:20 बजे गजकेसरी, केदार योग, वरिष्ठ योग, सफल अमल कीर्ति योग, शंख योग, लक्ष्मी योग और अखंड साम्राज्य योग में प्रधानमंत्री दीप प्रज्जवलित करेंगे। सिद्धयोग में दीपदान का यह संयोग काशी समेत भारत का महत्व विश्वपटल पर स्थापित करेगा।
सिद्धयोग में किए गए दीपदान से विदेश में प्रवास करने वाले भारत को धन और यश दोनों देंगे। वैज्ञानिक उपलब्धियां भी संभव हैं। ग्रह स्थितियों की बात करें तो अपने घर में स्थित शुक्र-शनि, उच्च का चंद्र एवं गजकेशरी योग अनेक राष्ट्रीय परियोजनाओं को सफलता प्रदान करेंगे।
ज्योतिषाचार्य राहुल मिश्र ने बताया कि शुभ संयोगों में किया गए दीपदान से विश्व के लोगों का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। इससे पर्यटन उद्योग को अत्यधिक लाभ होगा। नए समीकरण बनेंगे और बुनियादी सुविधाएं बढेंगी। देश में शिक्षा के प्रति भी जागरूकता बढ़ेगी और आर्थिक विकास के दरवाजे खुलेंगे। देश मजबूती की ओर अग्रसर होगा।
काशी विद्वत परिषद के मंत्री डॉ. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि सिद्धयोग और राजयोग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए दीपदान से विश्व पटल पर भारत और मजबूत होगा और राष्ट्र का प्रभाव बढ़ेगा। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत मजबूत नजर आएगा। अपने घर में स्थित शुक्र और शनि देश की वित्तीय स्थिति में सुधार लाएंगे।