फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi visit varanasi speed up water transport in Ganga: Kashi will become a new center of tourism worldwide due to ship running, PM Narendra Modi green signal

गंगा में जल परिवहन : जलपोत चलने से दुनियाभर में पर्यटन का नया केंद्र बनेगी काशी, पीएम मोदी की हरी झंडी

Fri, 16 Jul 2021 03:13 PM IST
हरि User ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 16 Jul 2021 03:13 PM IST
सार

काशी में गंगा की लहरों पर एक साथ दो मंजिला क्रूज और दो रो-रो सर्विस का संचालन होगा। प्रधानमंत्री ने पर्यटन से जोड़ते हुए काशी को विकास के पथ पर अग्रसर करने की कल्पना को भी उड़ान दी।
 

विज्ञापन
PM modi visit varanasi speed up water transport in Ganga: Kashi will become a new center of tourism worldwide due to ship running, PM Narendra Modi green signal
जलपोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को सागर माला परियोजना की दिशा में एक कदम और बढ़ाया है। काशीवासियों से गंगा की अविरलता, निर्मलता सहित सुंदरता को बनाए रखने की अपील करते हुए गंगा में जल परिवहन को रफ्तार देने वाली क्रूज और रो रो सर्विस परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन


जल परिवहन के रास्ते काशी में विकास के नए द्वार खुलने की संभावनाओं पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार, व्यापार-उद्योग के साथ ही पर्यटन से जोड़ते हुए काशी को विकास के पथ पर अग्रसर करने की कल्पना को भी उड़ान दी। इससे गंगा की लहरों पर एक साथ दो मंजिला क्रूज और दो रो-रो सर्विस के संचालन से काशी देश-दुनिया के पर्यटकों का नया केंद्र बनेगी।

विज्ञापन

बनारस से बांग्लादेश तक गंगा में बन रहा जलमार्ग

इसी दिशा में रामनगर स्थित राल्हूपुर बंदरगाह से हल्दिया जलमार्ग-1 और बनारस से बांग्लादेश तक गंगा में बन रहे नए मार्ग काशी को आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा। चूंकि कई महानगरों के अंदर क्रूज और रो-रो सर्विस के संचालन ने उन महानगरों के विकास को नया रूप दिया। मुंबई में क्रूज और रो-रो सर्विस सबसे अधिक है, अभी भी वहां माल ढुलाई और सैर सपाटे के लिए लोग जल परिवहन का उपयोग अधिक करते हैं। इसके साथ ही कोलकाता में भी जल परिवहन पर वहां के लोग अधिक जोर देते हैं। मां गंगा की सेवा करने वाले नाविकों के लिए सीएनजी बोट के संचालन से आर्थिक स्थिति की मजबूती और पर्यावरण, प्रदूषण मुक्त गंगा पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि हर वर्ग और हर क्षेत्र पर एक सामान अधिकार है।

विज्ञापन

काशी ही नहीं, पूर्वांचल के जिले भी होंगे लाभांवित

जिस दो मंजिला क्रूज और रो-रो जलपोत की सौगात प्रधानमंत्री ने दी है, उससे पर्यटन की दिशा में काशी तो निहाल होगी ही साथ में पड़ोसी जनपद भी निहाल हो उठेेंगे। काशी से मिर्जापुर के चुनार और संगम प्रयागराज तक रो-रो सर्विस शुरू होने से गंगा के रास्ते रोमांच का लुत्फ उठाते हुए सैलानी यात्रा कर सकेंगे। वहीं काशी से कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव होते हुए गाजीपुर तक भी जल यात्रा के जरिए पर्यटक आवाजाही कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed