फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi visit varanasi on dev deepawali: pm modi full programme statement and photos of kashi visit

PM Modi in Kashi: कुछ ऐसा रहा पीएम मोदी का काशी का दौरा, जानिए इससे जुड़ी हर एक बात

Mon, 30 Nov 2020 11:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 30 Nov 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
PM modi visit varanasi on dev deepawali: pm modi full programme statement and photos of kashi visit
सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो देखते पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

देव दीपावली के दिन आज काशी में इतिहास बन गया। पहली बार देश का कोई प्रधानमंत्री काशी की देव दीपावली में शामिल हुआ है। अन्य वर्षों की तुलना में आज काशी की भव्यता देखते ही बन रही थी। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात में 10:22 बजे पीएम वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन


दोपहर 2.10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से मिर्जामुराद के खजुरी पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कृषि कानून को लेकर विपक्ष को घेरा। जनसभा से पहले पीएम ने वाराणसी-प्रयागराज सिक्सलेन हाईवे का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे किसानों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एमएसपी पर बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि मुझे एहसास है कि दशकों का छलावा किसानों को आशंकित करता है। लेकिन अब छल से नहीं गंगाजल जैसी पवित्र नीयत के साथ काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सिर्फ दाल की ही बात करें तो 2014 से पहले के 5 सालों में लगभग साढ़े 600 करोड़ रुपये की ही दाल किसान से खरीदी गई। लेकिन इसके बाद के 5 सालों में हमने लगभग 49,000 करोड़ रुपये की दालें खरीदी हैं यानी लगभग 75 गुना बढ़ोत्तरी। हमने वादा किया था कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुकूल लागत का डेढ़ गुना एमएसपी देंगे। ये वादा सिर्फ कागजों पर ही पूरा नहीं किया गया, बल्कि किसानों के बैंक खाते तक पहुंचाया है।

पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

PM modi visit varanasi on dev deepawali: pm modi full programme statement and photos of kashi visit
मंदिर में पूजा करते पीएम मोदी। - फोटो : ANi

जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी और सीएम योगी हेलीकॉप्टर से डोमरी पहुंचे। डोमरी पहुंचने के बाद क्रूज पर सवार होकर ललिता घाट पहुंचे। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम का भी निरीक्षण किया।

पीएम ने कॉरिडोर के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति को भी जाना। यहां मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को स्मृति चिह्न भेंट किया। बता दें कि काशी विश्वनाथ धाम पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसमें वह काशी विश्वनाथ मंदिर को सीधे गंगा से जोड़ना चाहते हैं।

ऐसा है पीएम मोदी का सपना
55 हजार वर्गफीट में बाबा विश्वनाथ धाम बनाया जा रहा है। पीएम मोदी का सपना है कि गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालु सीधे मंदिर तक पहुंच सकें, साथ ही स्नान करने के दौरान मंदिर का शिखर भक्तों को दिखे। अगस्त 2021 तक इस कॉरिडोर को पूरा बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

PM modi visit varanasi on dev deepawali: pm modi full programme statement and photos of kashi visit
पीएम मोदी द्वारा जलाया गया पहला दीया। - फोटो : ANI

पीएम मोदी ने जलाया पहला दीया
कॉरिडोर के निरीक्षण के बाद क्रूज पर सवार होकर पीएम और सीएम राजघाट पर पहुंच गए। प्रधानमंत्री जब राजघाट पहुंचे तो उनका लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पहला दीया जलाया, उसके बाद काशी के घाटों पर दीये जलाने का सिलसिला शुरू हो गया।

11 लाख दीयो से काशी के घाटों को किया रोशन
देव दीपावली पर 11 लाख दीयो से काशी के घाटों को रोशन किया गया है। साथ ही घाटों को लाइट से भी सजाया गया है। काशी इस दौरान बहुत ही भव्य दिखाई दे रही थी। पीएम मोदी ने गंगा में नौकायन कर देव दीपावली पर काशी के घाटों की खूबसूरत छटा देखी है।

PM modi visit varanasi on dev deepawali: pm modi full programme statement and photos of kashi visit
क्रूज पर सवार पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

दीया जलाने के बाद पीएम मोदी ने राजघाट पर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मां अन्नपूर्णा की मूर्ति का भी जिक्र किया जो 100 साल पहले चोरी हो गई थी और कनाडा पहुंच गई। अब वह वापस भारत पहुंच रही है। पीएम ने कहा कि आज जब काशी की विरासत लौट रही है तो ऐसा लग रहा है कि काशी माता अन्नपूर्णा के आगमन की खबर सुनकर सजी-संवरी हो। हमारे शास्त्रों में कहा गया है- काश्यां हि काशते काशी, काशी सर्वप्रकाशिका अर्थात- काशी तो आत्मज्ञान से प्रकाशित होती है। 

हमारे लिए विरासत का मतलब है देश की धरोहर। बाकी कुछ लोगों के लिए विरासत का मतलब होता है, अपना परिवार और परिवार का नाम। हमारे लिए विरासत का मतलब है हमारी संस्कृति, हमारी आस्था, हमारे मूल्य।  उनके लिए विरासत का मतलब है अपनी प्रतिमाएं, अपने परिवार की तस्वीरें।

PM modi visit varanasi on dev deepawali: pm modi full programme statement and photos of kashi visit
घाट पर लेजर शो। - फोटो : अमर उजाला

राजघाट से पीएम मोदी क्रूज में फिर सवार हुए, और उन्होंने चेतसिंह घाट लेजर शो देखा। क्रूज से प्रधानमंत्री ने देव दीपावली पर काशी की भव्यता को देखा।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से रविदास पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने थोड़ी देर भ्रमण करके संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद पीएम सारनाथ के लिए रवाना हो गए।

पीएम मोदी ने देखा लाइट एंड साउंड शो
इसके बाद पीएम मोदी भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे का लाइट एंड साउंड शो देखा। जिसमें भगवान बुद्ध की कथा दिखाई गई। इसमें आवाज अमिताभ बच्चन ने दी है। पीएम मोदी ने इस लाइट एंड साउंड शो का करीब एक महीने पहले ही वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पण किया था। शो देखने के बाद पीएम मोदी वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए, वहां उन्होंने अपने विशेष विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed