फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi visit varanasi CM Yogi reached Varanasi to welcome Prime Minister narendra modi in kashi he will review preparations again

पीएम मोदी का काशी आगमन: प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, तैयारियों का फिर लेंगे जायजा

Wed, 14 Jul 2021 10:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 14 Jul 2021 10:05 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण के चलते प्रधानमंत्री पहली बार इतने लंबे अंतराल के बाद वाराणसी आ रहे हैं। पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने से पहले बुधवार की देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी समीक्षा के लिए वाराणसी पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
PM modi visit varanasi CM Yogi reached Varanasi to welcome Prime Minister narendra modi in kashi he will review preparations again
बीएचयू के आईआईटी ग्राउंड पर में सभा स्थल पर पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने से पहले बुधवार की देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी समीक्षा के लिए वाराणसी पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री रात्र विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। बृहस्पतिवार की सुबह प्रधानमंत्री के वाराणसी आने से पहले वह दौरा कर शहर की सजावट और साफ-सफाई की व्यवस्था को देखेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री बीते दिन मंगलवार को भी वाराणसी आए थे और पीएम के  आगमन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के कई निर्देश दिए थे। बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते प्रधानमंत्री पहली बार इतने लंबे अंतराल के बाद वाराणसी आ रहे हैं। इससे पहले पीएम 30 नवंबर को देव दीपावली के भव्य आयोजन में वाराणसी आए थे और जलविहार करते हुए देव दीपावली की भव्यता के साथ सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो भी देखा था।
विज्ञापन


इस दौरान पीएम ने राजातालाब-हड़िया सिक्सलेन की सौगात दी थी। हालांकि उसके बाद कोरोना संक्रमण के चलते पीएम काशी तो नहीं आए, मगर वे अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से वर्चुअल माध्यमों से लगातार जुड़ते रहे। बृहस्पतिवार को वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर सहित 1583 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम पांच घंटे के काशी प्रवास में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही दो अलग-अलग संवाद में भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में दस हजार से अधिक जवान तैनात

परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा अभेद्य होगी। प्रधानमंत्री के पांच स्तरीय सुरक्षा में रहने वाले एनएसजी कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स सहित 21 आईपीएस और 10 हजार से ज्यादा जवानों को कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी के लिए तैनात कर दिया गया है।

एसपीजी ने बुधवार को फ्लीट रिहर्सल के दौरान तैयारियों को अंतिम रूप दिया। सुरक्षा इतनी चौक चौबंद बनाई गई है कि संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी से सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर तक सड़क मार्ग से गुजरने के दौरान ऊंची इमारतों और मकानों की छतों पर चार से पांच स्नाइपर तैनात किए गए हैं।  इस रूट पर पड़ने वाले मोड़ पर बैरिकेडिंग के साथ ही जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एक तरह से किला बंदी कर दी गई है। सुरक्षा में तैनात जवानों द्वारा कई मकानों को भी खंगाला गया।

सुरक्षा में तैनात फोर्स को पुलिस कमिश्नर ने पुलिस लाइन में ब्रीफ करते हुए ड्यूटी के बाबत कड़ी हिदायत दी। उधर, बाबतपुर एयरपोर्ट से शिवपुर तक सुरक्षा की कमान संभालने वाले पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने भी हरहुआ स्थित लान में फोर्स को ब्रीफ करते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया।

एसपीजी अधिकारियों ने बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी, सिगरा और बीएचयू स्थित जनसभा स्थल के आसपास की सुरक्षा अभेद बनाने को लेकर सुबह से लेकर रात तक कई बार चक्रमण किया।

मंच के ठीक सामने रहेंगे कमांडो

आईआईटी बीएचयू खेल मैदान में होने वाली जनसभा स्थल पर सुरक्षा को कई चरण में बांटा गया। आईआईटी जिमखाना के सामने दो गेट से आमजन और मीडिया और कार्यकर्ताओं को प्रवेश दिया जाएगा तो वहीं कृषि फार्म परिसर के पास वाले गेट से प्रधानमंत्री और अन्य वीवीआईपी आईआईटी खेल मैदान में दाखिल होंगे। दोपहर में एसपीजी अधिकारियों और पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने मौजूद फोर्स की ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद किया।

मंच के सामने डी ब्लॉक में कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स मौजूद होगी। जनसभा के प्रत्येक गैलरी में सादे वेश में भी तेज तर्रार पुलिस अफसरों और जवानों को मुस्तैद किया गया है। पीएम आगमन से पूर्व बीएचयू के प्रत्येक द्वार को भी बंद किया जा सकता है। सिर्फ मरीज वाहनों के लिए गेट खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed