फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm modi visit toady kashi vishwnath and kal bhairav temple

आज काशी विश्वनाथ और कालभैरव के दर्शन करेंगे पीएम मोदी

Sat, 04 Mar 2017 08:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 04 Mar 2017 08:28 AM IST
विज्ञापन
pm modi visit toady kashi vishwnath and kal bhairav temple
पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक घंटे बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में रहेंगे। पीएम के आगमन का संशोधित प्रोटोकाल जारी हो गया है। प्रधानमंत्री सुबह साढ़े नौ बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन


वहां से हेलीकाप्टर से बीएचयू हेलीपैड पहुंचने के बाद उनका काफिला काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना होगा। अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से मिलते हुए प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे बाबा के दरबार में पहुंचेंगे। फिर काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का दर्शन करने जाएंगे।
विज्ञापन


तीन दिन के अपने कार्यक्रम के दौरान पीएम चार जगहों पर चुनावी सभाएं करेंगे। इस दौरान 25 से अधिक मजिस्ट्रेटों की अगुवाई में चप्पे-चप्पे पर पुख्ता निगरानी के लिए बड़ी तादाद में फोर्स तैनात रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मार्च को सुबह साढ़े नौ बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर आगमन होगा। वहां से हेलीकाप्टर से बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे और करीब दस बजे उनका काफिला सड़क मार्ग से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना होगा।

रविदास गेट लंका, अस्सी-भदैनी, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, बांसफाटक, ज्ञानवापी होते हुए पीएम दोपहर 12 बजे विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे और एक बजे तक यहां रहेंगे। फिर बाबा कालभैरव मंदिर में दोपहर 1:15 बजे से 1:35 बजे तक दर्शन-पूजन का कार्र्यक्रम है।


दोपहर 2:10 बजे पीएम वापस बीएचयू हेलीपैड आएंगे और वहां से जनसभा करने के लिए जौनपुर चले जाएंगे। वापसी में शाम 4:25 बजे बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे। 4:35 से 5:10 बजे तक वह बीएचयू गेस्ट हाउस में रहेंगे। यह समय रिजर्व रखा गया है।

फिर शाम 7:30 से 8:45 बजे तक मैदागिन, टाउन हाल में सभा करने के बाद वह बाबतपुर एयरपोर्ट से वापस लौट जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed