फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi visit to varanasi UP Minister Ashutosh Tandon took stock of preparations said all roads should be pothole free within two days

वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: मंत्री आशुतोष टंडन ने लिया तैयारियों का जायजा, कहा- दो दिन के अंदर गड्ढा मुक्त हो सभी सड़कें

Sat, 11 Dec 2021 12:57 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Dec 2021 12:57 AM IST
सार

नगर विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में जिलाधिकारी व नगर आयुक्त सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
PM Modi visit to varanasi UP Minister Ashutosh Tandon took stock of preparations said all roads should be pothole free within two days
प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने अधिकारियों संग की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भव्य काशी-दिव्य काशी की तैयारियों के मद्देनजर नगर विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन अधिकारियों को सभी कार्य समय से पूरे करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों को रविवार (12 दिसंबर) से पहले शहर की सभी सड़कों को पूरी तरह से गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया। बता दें कि काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 दिसंबर को वाराणसी में रहेंगे। 

विज्ञापन


शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में जिलाधिकारी व नगर आयुक्त सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। नगर स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि नगर निगम के अधिकारियों की टीम से सड़कों का निरीक्षण कराएं और जहां पर भी गड्ढे मिलें उसे तुरंत भरवाएं । 
विज्ञापन


सड़क किनारे न दिखे कूड़े के ढेर
बड़ा लालपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल से भोजूबीर-कचहरी मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश लोक निर्माण विभाग के अभियंता को दिया। सभी डिवाइडरों की सफाई और पेंटिंग कराने को कहा। कहा कि सड़क किनारे कूड़े के ढेर न दिखे। अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि 90 वार्ड के साथ ही नगर निगम सीमा में आए 84 ग्राम पंचायतों में युद्ध स्तर पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम: सामने आया लोकार्पण के लिए मेहमानों को भेजा जा रहा बेहद खास निमंत्रण पत्र, आप भी देखिए

महापौर सम्मेलन की तैयारियां करें पूरी

मंत्री आशुतोष टंडन ने 17 दिसंबर को बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल (टीएफसी) में होने वाले देश के महापौरों के सम्मेलन के तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की। अधिकारियों को समय से काम पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, नगर आयुक्त प्रणय सिंह, पीडब्ल्यूडी, जल निगम, मंडी परिषद आदि के अधिकारी मौजूद रहे।
पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: 13-14 दिसंबर को घर से निकलें तो रूट डायवर्जन देख लें, ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

बनारस शहर से 1100 मीट्रिक टन निकल रहा कूड़ा

शहर से प्रतिदिन 600 से 650 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। वहीं, इस समय स्वच्छता अभियान के दौरान 1000 से 1100 मीट्रिक टन निकल रहा है। कूड़े का उठान नियमित रूप से कराया जा रहा है। मंत्री आशुतोष टंडन ने जोर देते हुए कहा कि रविवार सुबह से सड़क के किनारे कूड़ा नहीं दिखना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed