फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi Varanasi Visit Samman Nidhi will be issued to farmers from Kashi for second time

PM Varanasi Visit: काशी से दूसरी बार किसानों को जारी करेंगे सम्मान निधि, 9.70 करोड़ के खाते में जाएंगे रुपये

Sat, 02 Aug 2025 05:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 02 Aug 2025 05:32 AM IST
सार

Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र से देशभर के 9.70 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में किसान सम्मान निधि की राशि भेजेंगे। इसके साथ ही वे जिले के लोगों को करोड़ों की साैगात देंगे।

विज्ञापन
PM modi Varanasi Visit Samman Nidhi will be issued to farmers from Kashi for second time
9.70 करोड़ के खाते में जाएंगे 20,500 करोड़ रुपये। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी काशी से दूसरी बार देश के 9.70 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि किसानों के खाते में भेजेंगे। इसका लाभ काशी के 2.21 लाख किसानों को मिलेगा। इससे पहले उन्होंने 18 जून 2024 को 9.26 करोड़ किसानों के खाते में सम्मान निधि भेजी थी।

विज्ञापन


सड़क, पुल के अलावा इन पांच महत्वपूर्ण शिलान्यास भी करेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 38 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें सड़कों के चौड़ीकरण, पुल और सौंदर्यीकरण के अलावा पांच महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। इसमें 215.88 करोड़ से दालमंडी का चौड़ीकरण शामिल है। इसके लिए 186 भवन चिन्हित कर जीओ भी जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


191 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा और इसे आदर्श सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं गांव लमही स्थित मुंशी प्रेमचंद के घर को संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 11.82 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 85.72 करोड़ रूपये से पूर्वांचल के पहले राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण पिंडरा में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक जिले में सिर्फ जनरल ओपीडी होती है। इसके बनने से छात्र होम्योपैथी की पढ़ाई भी कर सकेंगे। वहीं अधिवक्ताओं की लंबे समय से चल रही मांग को भी प्रधानमंत्री पूरी करेंगे और कलेक्ट्रेट परिसर में 4.95 करोड़ सेअधिवक्ता कक्ष का निर्माण किया जाएगा और अस्सी घाट पर मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण शुरू किया जाएगा। इससे करीब 250 वाहनों को पार्किंग का लाभ मिल सकेगा।

भदोही मार्ग का तोहफा, कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें मुख्य रूप से 269.10 करोड़ फोरलेन वाराणसी-भदोही मार्ग है। इससे प्रयागराज समेत पूर्वांचल के जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ, गाजीपुर, बलिया समेत कई जिलों में सफर आसान हो गया है। इसके अलावा 73.30 करोड़ से महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र और होमी भाभा कैंसर अस्पताल, वाराणसी में 02 रेडिएशन मशीनों, रोबोटिक सर्जरी यूनिट और सीटी स्कैन मशीन की स्थापना हुई है। यह मशीनें शनिवार से शुरू हो जाएंगी। वहीं जल जीवन मिशन के तहत 47 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का निर्माण 129.97 करोड़ रूपये से हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed