फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit PM Narendra Modi attacked INDIA alliance

पीएम का विपक्ष पर निशाना: कांग्रेस को प्रभु श्रीराम से नफरत, काशी और अयोध्या का नया स्वरुप भी पंसद नहीं

Fri, 23 Feb 2024 03:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 23 Feb 2024 03:03 PM IST
सार

PM Modi In Varanasi: पीएम मोदी ने संत रविदास के 647वें प्रकाश पर्व पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं, जो संत रविदास के संकल्पों को पूरा करने का अवसर हमें मिला है। इस दौरान उन्होंने गठबंधन पर जमकर निशाना भी साधा।  

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit PM Narendra Modi attacked INDIA alliance
PM Modi Varanasi Visit - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

पूर्वांचल को विकास की सौगात देने काशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को करखियांव की जनसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे नहीं पता था कि कांग्रेस को प्रभु श्रीराम से इतनी नफरत है। अपने भाषणों में राम मंदिर पर कैसी-कैसी बातों से हमले करते हैं। इनके गुस्से और बौखलाहट का एक कारण यह भी है कि इन्हें काशी और अयोध्या का नया स्वरूप बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि जिनके अपने होश ठिकाने नहीं हैं, वो यूपी और मेरी काशी के बच्चों को नशेड़ी कह रहे हैं। इंडी गठबंधन द्वारा यूपी के नौजवानों का अपमान, कोई नहीं भूलेगा। इससे पहले प्रधानमंत्री ने बनास डेयरी के प्लांट सहित 13 हजार 202 करोड़ रुपये की 36 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की।
विज्ञापन


दो दिवसीय काशी प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित काशी सांसद खेलकूद, ज्ञान, संस्कृत और फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। संत सिरोमणि रविदास के दर पर शीश नवाने के बाद उन्होंने करखियांव की जनसभा में विपक्ष पर जमकर शब्दबाण चलाएं और कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार के युवराज की बात से आप चौंक जाएंगे। कांग्रेस के युवराज काशी की धरती पर कह रहे हैं कि यहां के नौजवान नशेड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने ऐसी भाषा पर सवाल उठाया और कहा कि मोदी को गाली देते-देते तो इन्होंने दो दशक बिता दिए। अब ईश्वर रूपी जनता जनार्दन और यूपी के नौजवानों पर यह लोग अपनी फ्रस्ट्रेशन निकाल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अरे घोर परिवारवादियों, काशी नौजवान विकसित यूपी बनाने में जुटा है। अपना समृद्ध भविष्य लिखने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहा है। 

युवा शक्ति से डरते हैं परिवारवादी

PM Modi Varanasi Visit PM Narendra Modi attacked INDIA alliance
PM Modi Varanasi Visit - फोटो : सूचना विभाग

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों-दशक के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण ने यूपी को विकास में पीछे रखा। पहले की सरकारों ने यूपी को बीमारू राज्य बनाया और नौजवानों से उनका भविष्य छीना। लेकिन आज जब यूपी बदल रहा है तो यह परिवारवादी क्या कर रहे हैं?

पीएम मोदी ने कहा, घोर परिवारवादियों की यही असलियत होती है। हमेशा परिवारवादी युवा-शक्ति और टैलेंट से डरते हैं। उनको लगता है कि सामान्य युवा को अवसर मिला तो वो हर जगह चुनौती देगा। इनको वही लोग पसंद आते हैं, जो उनकी दिन रात जय-जयकार करते रहते हैं। यह अपने परिवार और अपने वोट बैंक से बाहर देख और सोच ही नहीं सकते। हर चुनाव के दौरान साथ आते हैं और जब परिणाम ‘निल बटा सन्नाटा’ आता है तो ये एक-दूसरे को गाली देते हुए अलग हो जाते हैं। लेकिन ये लोग जानते नहीं- इस बार तो इनको जमानत बचाने के लिए ही बहुत संघर्ष करना पड़ेगा।

इंडी गठबंधन को चुनाव में याद आते हैं दलित, पिछड़ा, आदिवासी

PM Modi Varanasi Visit PM Narendra Modi attacked INDIA alliance
PM Modi Varanasi Visit - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी ने संत रविदास का आशीर्वाद लेने के बाद संगत को संबोधित किया और कहा कि हमारे देश में जाति के नाम पर उकसाने और उन्हें लड़ाने में भरोसा रखने वाले इंडी गठबंधन के लोग दलित, वंचित के हित की योजनाओं का विरोध करते हैं। दलितों, आदिवासियों का बड़े पदों पर बैठना इन्हें बर्दाश्त नहीं होता है। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का विरोध किया था। इन्हें चुनाव के समय दलित, पिछड़ा, आदिवासी अपना वोट बैंक नज़र आने लगता है।

भोजपुरी अंदाज, इहां इंडी गठबंधन के पैंतरा ना चली
पीएम मोदी ने अपने भोजपुरी अंदाज में भी विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि इ बनारस हौ, इहां सब गुरू हौ। इहां इंडी गठबंधन के पैंतरा ना चली। बनारस नाहीं.....पूरे यूपी के पता हौ। माल वही है, पैकिंग नई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed