PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी करेंगे 12,110 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास,सीएम ने लगाई मुहर
PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब काशी से ही मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे। कुशीनगर में होने वाली जनसभा अब नहीं होगी। प्रधानमंत्री गोरखपुर में गीता प्रेस के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, फिर सीधे वाराणसी आएंगे। जनसभा के जरिये काशी सहित पूर्वांचल व प्रदेश की जनता को विकास का एजेंडा बताएंगे। भाजपा संगठन के काशी क्षेत्र में लोकसभा की 14 सीटें हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 12,110.24 करोड़ रुपये की 29 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी मुहर लग गई। मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद शिलान्यास की सूची से तीन परियोजनाएं हटा दी गईं। इनमें चंद्र प्रभु जैन मंदिर के पास चंद्रावती घाट का पुनर्विकास, रामनगर में शास्त्री घाट और सामने घाट का पुनर्विकास शामिल है।
यह भी पढ़ें- Azamgarh News: आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत, एक झुलसा, परिजनों में कोहराम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को दोपहर बाद वाराणसी पहुंचेंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे जनसभा स्थल वाजिदपुर जाएंगे। जनसभा स्थल पर ही अलग-अलग जिलों से आए लाभार्थियों से संवाद करेंगे। साथ ही सरकारी योजनाओं का फीडबैक लेंगे। मंच से आयुष्मान भारत, पीएम आवास ग्रामीण और पीएम स्वनिधि के नौ लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। इससे पहले 10720.58 करोड़ की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1389.66 करोड़ की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री बरेका गेस्ट हाउस जाएंगे। मंडुवाडीह-लहरतारा मार्ग पर स्थित विश्वनाथ लॉन में भाजपा पदाधिकारियों के साथ टिफिन बैठक में शामिल होंगे। काशी में ही रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह हैदराबाद रवाना होंगे।
मिशन 2024 का शंखनाद भी करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब काशी से ही मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे। कुशीनगर में होने वाली जनसभा अब नहीं होगी। प्रधानमंत्री गोरखपुर में गीता प्रेस के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, फिर सीधे वाराणसी आएंगे। जनसभा के जरिये काशी सहित पूर्वांचल व प्रदेश की जनता को विकास का एजेंडा बताएंगे। भाजपा संगठन के काशी क्षेत्र में लोकसभा की 14 सीटें हैं। इनमें से 12 सीटें भाजपा व उसके सहयोग दल अपना दल एस के पास हैं। 2019 के ीलोकसभा चुनाव में पार्टी को गाजीपुर और जौनपुर में हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा की क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के मुताबिक, आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। वाजिदपुर में जनसभा का संदेश देशभर में जाएगा। मोदी सरकार का एजेंडा विकास व जनकल्याण है। यह काशी क्षेत्र सहित पूर्वांचल की जनता को भी पता है। आगामी चुनाव में भाजपा व सहयोगी दलों को पिछली बार से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
शहरी क्षेत्र में कराई जा रही बैरिकेडिंग
पीएम मोदी की सुरक्षा सख्त रहेगी। शहर के ज्यादातर हिस्सों में बैरिकेडिंग कराई जा रही है। लहरतारा ओवरब्रिज से मंडुवाडीह तक सड़क के एक तरफ बैरिकेडिंग कराई जा रही है। इसी तरह महमूरगंज क्षेत्र में भी सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।