फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit First to address public meeting in Seer Govardhan and then in Karkhiyav

PM Modi Varanasi Visit: पहले सीरगोवर्धन और फिर करखियांव में जनसभा को करेंगे संबोधित, BJP ने तैयार की रणनीति

Sat, 17 Feb 2024 08:44 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 17 Feb 2024 08:44 AM IST
सार

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि संगठन ने तय किया है कि हम अपने सांसद और देश के पीएम का भव्य स्वागत करेंगे। 23 फरवरी को पीएम मोदी की सीरगोवर्धन और करखियांव दोनों स्थानों पर सभी विधानसभाओं की जनता और कार्यकर्ता होंगे।

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit First to address public meeting in Seer Govardhan and then in Karkhiyav
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहले सीरगोवर्धन में संत रविदास मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच संबोधन देंगे। इसके बाद दोपहर में वे करखियांव स्थित जनसभा में परियोजनाओं की सौगात के बाद रैली करेंगे। भाजपा ने पीएम मोदी की दोनों जनसभाओं के लिए रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन


अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ठीक एक महीने बाद 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन पर स्वागत की तैयारियों के लिए भाजपा की शुक्रवार को सर्किट हाउस में बैठक हुई। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि संगठन ने तय किया है कि हम अपने सांसद और देश के पीएम का भव्य स्वागत करेंगे। 23 फरवरी को पीएम मोदी की सीरगोवर्धन और करखियांव दोनों स्थानों पर आयोजित जनसभा में वाराणसी जिले की सभी आठ विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वाराणसी महानगर सहित वरुणापार जोन के वह क्षेत्र जो महानगर सीमा अन्तर्गत आते हैं तथा रोहनिया विधानसभा क्षेत्र का वह हिस्सा जो नगर निगम क्षेत्र सीमा में आता है इन क्षेत्रों के समस्त कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ सीरगोवर्धन की जनसभा में भाग लेंगे। कहा कि वाराणसी जिले की अजगरा, पिंडरा, सेवापुरी, रोहनिया और शिवपुर विधानसभा के कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ करखियावं की जनसभा में भाग लेंगे। संचालन महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय और धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी की होने वाली जनसभा स्थल का किया दौरा
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ पीएम की करखियांव में होने वाली जनसभा स्थल का दौरा किया। इस, दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं संग बनास डेयरी का अवलोकन किया एवं जनसभा की व्यवस्था की दृष्टि से बनास डेयरी के प्रबंध समिति के साथ बैठक भी की एवं जनसभा को लेकर अपने सुझाव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed