फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit 25 thousand women will participate in Matrishakti Samvad

PM Modi Varanasi Visit: पीएम के मातृशक्ति संवाद में होंगी शामिल 25 हजार महिलाएं, इनको दिया जा रहा निमंत्रण

Sat, 18 May 2024 09:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 18 May 2024 09:18 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी के मातृशक्ति सम्मेलन में 25 हजार महिलाएं शामिल होंगी। इनमें महिला डॉक्टर, शिक्षिकाएं, गृहणियां, अधिवक्ता, खिलाड़ी, व्यापारी वर्ग की महिलाएं शामिल हैं। पीएम 21 मई को इन महिलाओं से सीधे संवाद करेंगे। 

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit 25 thousand women will participate in Matrishakti Samvad
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 मई को काशी प्रवास करेंगे। वे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मेलन में मातृशक्ति से सीधे संवाद करेंगे। इसमें 25 हजार से अधिक महिलाओं का समागम होने की उम्मीद है। भाजपा महिला मोर्चा ने इसको लेकर तैयारी तेज कर दी है। 

विज्ञापन


महिला कार्यकर्ताओं को हर बूथ से 10 महिलाओं को सम्मेलन में लेकर आना है। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक व स्वयं सेवी संगठनों से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा महिला महाविद्यालय की छात्राएं, शिक्षिकाएं, लाभार्थी महिलाओं से संपर्क हो रहा है। 
विज्ञापन


महिला सम्मेलन के लिए मोर्चा की ओर से शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ बैठकें हुईं। इसमें प्रदेश मंत्री एवं महिला मोर्चा की प्रभारी अर्चना मिश्रा ने पीएम मोदी की ओर से आधी आबादी की बेहतरी के लिए किए गए कार्यों को साझा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपील की। इस कार्यक्रम में महिला डॉक्टर, शिक्षिकाएं, गृहणियां, अधिवक्ता, खिलाड़ी, व्यापारी वर्ग की महिलाएं को निमंत्रण दिया जा रहा है। 

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम सिंह पटेल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed