फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm modi thanks varanasi people for glorious win in election

वाराणसी में प्रचंड जीत पर पढ़ें, क्या बोले पीएम मोदी

Sun, 12 Mar 2017 12:36 PM IST
amarujala.com/presented by उत्पल कांत
amarujala.com/presented by उत्पल कांत Updated Sun, 12 Mar 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
pm modi thanks varanasi people for glorious win in election
modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत होने पर प्रदेशवासियों के प्रति अपना आभार जताया है। बनारस के सभी आठ सीठों पर भाजपा की रिकार्ड जीत हुई है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि 'काशी के सांसद के रूप में काशी की जनता का अटूट विश्वास और अपार प्रेम पाकर मैं आज अभिभूत हूं। काशी के लोगों को शत-शत नमन।
विज्ञापन

 

 


 
प्रदेशभर में आज भाजपा की आंधी चली है। भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। अभी थोड़ी देर पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपीवासियों के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में विकास के नए आयामों को छुएगी। गौरतलब है कि भाजपा को उत्तराखंड में भी बहुमत मिला है। यूपी और उत्तराखंड का पीएम कौन होगा इस सवाल पर अमित शाह ने कहा कि रविवार को लखनऊ में पार्टी की बैठक कर सर्वश्रेष्ठ प्रत्याशी को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। बता दें कि वाराणसी में भाजपा ने रिकार्ड बनाया है।

 

ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी पार्टी ने वाराणसी के सभी सीटों पर कब्जा किया है। भाजपा की इस प्रचंड जीत के बाद वाराणसी मोदीमय हो गया है। हर ओर जश्न का महौल है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed