फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi signal for up coming up assembly election in Varanasi rally: BJP will enter electoral fray of Purvanchal only through Hindutva and development will attack to  opposition on corruption

वाराणसी की रैली में पीएम का संकेत: हिंदुत्व और विकास के जरिए ही पूर्वांचल के चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा, भ्रष्टाचार पर विपक्ष को घेरेगी

Tue, 26 Oct 2021 01:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 26 Oct 2021 01:47 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वाराणसी में जनसभा को संबोधित किया, साथ ही 28 परियोजनाओं की सौगात दी। रैली में उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
PM modi signal for up coming up assembly election in Varanasi rally: BJP will enter electoral fray of Purvanchal only through Hindutva and development will attack to  opposition on corruption
रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल में अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 28वां वाराणसी दौरा कई मायनों में खास हो गया है। पीएम मोदी ने 35 मिनट के भाषण में पिछले सात सालों की विकास यात्रा के साथ ही मंच से नाम लिए बिना ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष की जमकर घेराबंदी की।

विज्ञापन


पीएम ने अपने चिर परिचित अंदाज में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा का स्मरण किया। भले ही भाजपा इसे चुनावी शंखनाद नहीं मान रही, मगर यह साफ कर दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पिछली सरकारों के करप्शन को भाजपा मिशन यूपी इलेक्शन का हिस्सा बनाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 28वें दौरे पर 28 सौगातें: सात साल में प्रधानमंत्री के दौरों ने बदल दी बनारस की सूरत, 5189 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल में दो बड़ी रैलियां
प्रदेश में विपक्ष की बढ़ती सक्रियता के बीच एक ही दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्वांचल में दो बड़ी रैलियों के जरिए भाजपा ने पूरे पूर्वांचल को साधने की कोशिश की है। पीएम ने पिछले सात साल की अपनी सरकार के विकास गाथा को बताने के साथ ही लोगों को पुरानी समस्याओं के जरिए विपक्ष की नाकामियों की याद दिलाई।

पिछली सरकारों को भ्रष्टाचार पर घेरा

PM modi signal for up coming up assembly election in Varanasi rally: BJP will enter electoral fray of Purvanchal only through Hindutva and development will attack to  opposition on corruption
रैली में पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

जनसभा स्थल से आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन की सौगात के साथ ही पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार की याद दिलाने से नहीं चूके। भले ही पूरे भाषण में उन्होंने खुलकर किसी भी सियासी दल का नाम नहीं लिया लेकिन, स्वास्थ्य सुविधाओं के बहाने ही पहले की अव्यवस्थाओं के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। पूर्वांचल की सियासत का केंद्र काशी से पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार और अपनी सरकार की विकास यात्रा को एक साथ साधकर उन्होंने आगामी चुनाव के लिए भाजपा का रुख साफ कर दिया है।

महादेव और काशी से अपनापन का नाता
भोजपुरी में भाषण की शुरुआत कर पीएम ने पूर्वांचल से अपना नाता मजबूत किया तो हर हर महादेव, मानस के सोरठे के माध्यम से लोगों की भावनाओं को भी टटोला। कुल मिलाकर वाराणसी में पीएम की जनसभा के बाद भाजपा नए तेवर के साथ चुनावी तैयारी में जुटेगी। कारण, रैली के बाद से भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को भी चुनावी मोड में ले जाना चाह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed