फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi said kashi vishwanath temple develop like somnath temple

बाबा विश्वनाथ का दरबार ऐसा बनाइए कि दुनिया के लोग यहां बिताना चाहें समयः पीएम

Tue, 13 Mar 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 13 Mar 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
PM modi said kashi vishwanath temple develop like somnath temple
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : file photo
अपने संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुझाव दिया है कि काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र का विकास सोमनाथ मंदिर की तरह किया जाए। मंदिर का स्वरूप कुछ ऐसा हो कि दिव्यांग भी बिना किसी तकलीफ बाबा के दर्शन कर सकें।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने डीरेका में जिले के अधिकारियों के साथ मंदिर के विकास के लिए तैयार प्रजेंटेशन देखने के बाद श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को कुछ और भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर को आप लोग ऐसा बनाइए कि पूरी दुनिया के लोग यहां आकर समय बिताना चाहें।
विज्ञापन


मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र के विकास योजनाओं के प्रजेंटेशन के लिए 15 मिनट का समय मांगा था लेकिन जब प्रजेंटेशन शुरू हुआ तो पीएम ने इसमें दिलचस्पी दिखाई और 30 मिनट से अधिक का समय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रजेंटेशन देखने के बाद कहा कि आप लोग मंदिर के विकास के लिए सोमनाथ मंदिर से भी आइडिया ले सकते हैं। इसके साथ ही पीएम ने मंदिर परिक्षेत्र के पुरातन मंदिरों को संरक्षित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।


गंगा पाथवे और मंदिरों को बचाने की योजनाओं की टाइमलाइन तय करने और जल्द से काम पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा और वीडीए सचिव विशाल सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed