फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Road show in varanasi A total of 10 quintals of flowers were showered on Prime Minister Narendra Modi in the road show.

गुलाब की पंखुड़ियों से अभिनंदन: रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कुल 10 कुंतल फूलों की हुई वर्षा, हर हर मोदी के लगे नारे

Fri, 04 Mar 2022 10:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Mar 2022 10:21 PM IST
सार

रोड शो में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं ने रास्ते भर हर हर महादेव और मोदी के नारे लगाए। रोड शो की तैयारी एक सप्ताह पहले से हो रही थी।

विज्ञापन
PM Modi Road show in varanasi A total of 10 quintals of flowers were showered on Prime Minister Narendra Modi in the road show.
पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में अंतिम चरण के मतदान की तारीख से दो दिन पूर्व शुक्रवार को काशी में प्रधानमंत्री ने रोड शो कर जनता का अभिवादन किया। लोगों ने भी घर की छतों और बालकनी से गुलाब की पंखुड़ियों से पीएम का अभिनंदन किया। मलदहिया से लंका तक रोड शो में पीएम पर कुल 10 कुंतल फूलों की वर्षा हुई।

विज्ञापन


इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने हर हर मोदी के नारे लगाए। प्रधानमंत्री ने रोड शो की शुरुआत मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की। जहां से प्रधानमंत्री का काफिला मौदागिन मार्ग से बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचा।
विज्ञापन


पीएम काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेते हुए गोदौलिया, सोनारपुरा मार्ग से भदैनी अस्सी होते हुए लंका पहुंचे। इस बीच रास्ते भर लोगाें का हुजूम देखने को मिला। रोड शो से पहले गुलाब की पंखुड़ियों के साथ सड़कों के दोनों ओर खड़े लोग प्रधानमंत्री की झलक पाने को बेताब दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ में शामिल ज्यादातर लोग भगवा गमछा और भाजपा की टोपी लगाए दिखे। रोड शो में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं ने रास्ते भर हर हर महादेव और मोदी के नारे लगाए। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार, रोड शो की तैयारी एक सप्ताह पहले से हो रही थी। जिसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों के भी ऑर्डर पहले ही दे दिए गए थे। 

सेल्फी और फेसबुक लाइव करते दिखे लोग

मोदी के रोड शो में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों में भी काफी उत्साह दिखा। इस दौरान रोड शो देखने के लिए सड़कों के किनारे पर खड़े लोग प्रधानमंत्री के काफिले के साथ सेल्फी लेते दिखे। इस दौरान कई लोगाें ने फेसबुक लाइव का भी आनंद लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed