फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi promise complete, Air India flight start to Colombo

पीएम मोदी का वादा पूरा, 101 यात्रियों संग कोलंबो गया एयर इंडिया का विमान

Sat, 05 Aug 2017 01:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 05 Aug 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
PM Modi promise complete, Air India flight start to Colombo
एयरपोर्ट पर विमान को दिया गया वॉटर केनन सैल्यूट - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा पर अमल करते हुए एयर इंडिया ने शुक्रवार को कोलंबो के लिए द्विसाप्ताहिक सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत कर दी। एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अश्वनी लोहानी ने 12:50 बजे लाल बहादुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हरी झंडी दिखाकर पहली उड़ान को रवाना किया।

विज्ञापन


180 सीटर विमान की पहली उड़ान से 101 यात्री कोलंबो रवाना हुए। वापसी में इसी विमान से 175 यात्री कोलंबो से आएंगे। यात्रियों ने इस सुविधा की प्रशंसा की है। विमान सेवा का शुभारंभ करने के लिए सीएमडी खासतौर पर दिल्ली से आए थे।
विज्ञापन


सीएमडी ने सबसे पहले कोलंबो सिटी की रहने वाली शिरोमी को बोर्डिंग पास दिया। बाद में अन्य यात्रियों को बोर्डिंग पास दिया गया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर तथा केक काट कर उद्घाटन किया। इसके बाद विमान के गेट पर जा कर फीता काटा तथा रनवे से हरी झंडी दिखाकर विमान को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान में सवार होने से पहले सभी यात्रियों को पुष्प गुच्छ तथा मिठाई और गिफ्ट पैक भी दिया गया। विमान पुश बैक होकर जब रनवे पर पंहुचा तो विमान को ‘वाटर कैनन सैल्यूट’ दिया गया। सड़क के दोनों पटरी पर खड़ी हाईटेक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पानी के फव्वारे छोड़े।

इसके बीच से विमान गुजरने पर वहां तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। रनवे पर सीएमडी का स्वागत एक्जीक्यूटिव डाइरेक्टर मीनाक्षी दुआ, जीएमटी शरीन, एयरपोर्ट डाइरेक्टर एके राय, एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक आतिफ इदरीस ने किया।

बनारस से लखनऊ के लिए शुरू होगी विमान सेवा

PM Modi promise complete, Air India flight start to Colombo
विमान को हरी झंडी दिखाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

सर्दी के मौसम में एयर इंडिया बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रियाद और लखनऊ के लिए सीधी विमान सेवा शुरू कर सकता है। एयर इंडिया से चेयरमैन और मैनेजिंग डाइरेक्टर (सीएमडी) अश्विनी लोहानी ने शुक्रवार को इसके संकेत दिए हैं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि इसके लिए संसाधनों और यात्रियों की अनुमानित संख्या के बारे में सर्वेक्षण किया जाए। दिल्ली के लिए सुबह जल्दी और कोलकाता के लिए सीधी उड़ान के बारे में सीएमडी ने सकारात्मक संकेत दिए हैं।

वाराणसी से अभी तक शारजाह की ही सीधी विमान सेवा उपलब्ध है। अभी लखनऊ के लिए एयर इंडिया के साथ-साथ कोई निजी एयरलाइंस भी यह सुविधा नहीं दे रही है। कोलकाता के लिए प्राइवेट एयरलाइंस तो हैं लेकिन एयर इंडिया की सीधी फ्लाइट नहीं है।

कोलंबो के लिए सीधी विमान सेवा के शुभारंभ के लिए यहां आए लोहानी को एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी से लखनऊ और रियाद के लिए सीधी उड़ान शुरू किए जाने की काफी मांग है। दिल्ली के लिए सुबह और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट की मांग भी यात्री करते रहे हैं।

सीएमडी ने इस पर लखनऊ के लिए प्रतिदिन आवागमन करने वाले यात्रियों और इसके लिए जरूरतों पर सर्वे कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा- सब कुछ ठीक रहा तो विंटर सीजन में यह विमान सेवा शुरू की जा सकती है।

इसी दौरान वीआईपी लाउंज में पत्रकारों से बातचीत में सीएमडी ने बताया, बुद्धिस्ट सेक्टर को चीन, जापान, म्यांमार, थाईलैंड आदि देशों को वाराणसी से सीधे नहीं वरन वाया दिल्ली या कोलकाता जोड़ा जा सकता है। उन्होंने बताया कि वाराणसी से कार्गो सेवा को विस्तार देने को लेकर हम बड़े स्तर पर तैयारी कर रहे हैं।

वाराणसी से शीघ्र ही कार्गो सेवा को बड़े पैमाने पर करने की तैयारी है। बताया कि एयर इंडिया कई अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने जा रहा है। इनमें दिल्ली-वाशिंगटन, दिल्ली-स्टाकहोम प्रमुख हैं।एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि घरेलू उड़ानों के इकोनमी क्लास में नॉनवेज बंद कर दिया गया है लेकिन अंतरराष्ट्रीय तथा बिजनेस क्लास में नॉनवेज दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed