{"_id":"690ee9d3030cbbcd760cfe08","slug":"pm-modi-listening-poem-of-student-in-varanasi-and-said-proud-for-so-talented-children-of-my-city-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में पीएम मोदी: छात्र की कविता सुनकर बोले- मुझे गर्व है इतने प्रतिभाशाली हैं मेरे शहर के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में पीएम मोदी: छात्र की कविता सुनकर बोले- मुझे गर्व है इतने प्रतिभाशाली हैं मेरे शहर के बच्चे
Sat, 08 Nov 2025 12:48 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:48 PM IST
सार
PM Modi Varanasi Visit Today: पीएम मोदी ने छात्र की कविता सुनने के बाद उसे शाबाशी दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि काशी का सांसद होने के चलते मुझे गर्व है कि मेरे शहर के बच्चे इतने प्रतिभाशाली हैं।
विज्ञापन
छात्र ने पीएम मोदी को सुनाई कविता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान वे स्कूली बच्चों से मिले। उनके समक्ष एक छात्र ने अपनी कविता की प्रस्तुति दी तो पीएम ने उसे शाबाशी दी। उन्होंने स्कूली बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
इस दौरान अपने संबोधन में पीएम ने काशी के बच्चों की प्रतिभा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों के उद्घाटन के दौरान विद्यार्थियों ने “विकसित भारत” पर सुंदर कविताएं और चित्र प्रस्तुत किए। “काशी के सांसद के रूप में मुझे गर्व है कि मेरे शहर के बच्चे इतने प्रतिभाशाली हैं। मैं चाहता हूं कि इन बच्चों का कवि सम्मेलन काशी में कराया जाए और कुछ बच्चों को पूरे देश में ले जाया जाए।” प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में काशी की भूमिका अग्रणी रहेगी। “हमें काशी की ऊर्जा और गति बनाए रखनी है, ताकि भव्य काशी, समृद्ध काशी का सपना साकार हो सके।”
विज्ञापन
पीएम से मिलकर बच्चों में उत्साह
उधर, पीएम मोदी से मिलने के बाद छात्र- छात्राओं की खुशी का ठिकाना न रहा। सभी अपने-अपने अनुभव साझा करते रहे। पीएम से मिलकर उनके चेहरे पर अलग रौनक दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन