फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   PM Modi letter has arrived to intellectuals of Kashi for special appeal to voting

पीएम मोदी की चिट्ठी आई हैः काशी के बुद्धिजीवियों से पीएम ने की खास अपील, पढ़ें- और क्या-क्या लिखा लेटर में

Fri, 24 May 2024 03:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 24 May 2024 03:04 PM IST
सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिट्ठियां खुद बुद्धिजीवी वर्ग बांट रहा है। लगभग 2000 चिट्ठियां आई हैं। इसके माध्यम से लोगों से मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
PM Modi letter has arrived to intellectuals of Kashi for special appeal to voting
पीएम की चिट्ठी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिट्ठी की काफी चर्चा हो रही है। जिले की खास हस्तियों समेत कलाकारों और बड़े व्यापारियों के पास पीएम मोदी की चिट्ठी आई। चिट्ठी में पीएम ने काशी के गौरव और अध्यात्म से खुद को जुड़ा हुआ बताया है। बीएचयू के प्रोफेसर और चिकित्सकों के घर पर भी यह चिट्ठी पहुंचाई गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


अंदर लिखा है-
सादर नमस्कार!
आपको अवगत कराना है कि भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व चल रहा है। काशी लोकसभा में पहली जून को मतदान होना है। काशी में आप सबके आत्मीय प्यार से मुझे बनारसी बना दिया है। केवल सांसद ही नहीं बल्कि स्वयं को काशी के बेटे के रूप में पाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आप सबसे यह निवेदन है कि पहली जून को एक-एक वोट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में पड़े। आपके एक वोट की ताकत से आज देश के भविष्य का निर्माण हो रहा है। भारत को सामर्थ्यवान बनाने में आपका ही बड़ा योगदान है। हम काशी की बात करें तो मुझसे अधिक आपको पता है। इन दस वर्षों में काशी के विकास को लेकर हमने जो संकल्प लिए थे, एक-एक कर पूरे हो रहे हैं। बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से जो कुछ कर पाया हूं, अभी बहुत कुछ करना बाकी है। 2024 का चुनाव बहुत मायने में महत्वपूर्ण है। आपके मत एवं समर्थन से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा।



1 जून को स्वयं परिवार के सदस्यों एवं अपनी संस्था के लोगों को मतदान स्थल तक ले आने में सक्रिय रूप से योगदान करें। अपनी संस्कृति, अपनी परंपरा, अपने गौरव को और ऊंचाईयां देने के लिए साथ चलें।
धन्यवाद!

पत्र पहुंचाने वाले प्रधानमंत्री मोदी के अग्रदूत डॉ. कौशल कांत, डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र, डॉ. बिनय पाठक आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed