{"_id":"6581343a3de2322de704d5df","slug":"pm-modi-laid-foundation-stone-of-critical-care-unit-at-bhu-trauma-center-2023-12-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU Trauma Center: पीएम मोदी ने क्रिटिकल केयर यूनिट का किया शिलान्यास, 15 माह में बनकर होगी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU Trauma Center: पीएम मोदी ने क्रिटिकल केयर यूनिट का किया शिलान्यास, 15 माह में बनकर होगी तैयार
Tue, 19 Dec 2023 11:43 AM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:43 AM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पहले ही सीसीयू बनवाए जाने को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी करवाई जा चुकी हैं। 119.74 करोड़ की लागत से छह मंजिला वाली इस यूनिट का निर्माण माह के अंत तक शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
ऐसा बनकर तैयार होगा क्रिटिकल केयर यूनिट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में बनने वाले 150 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का काम 15 माह में पूरा कर लिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका सेवापुरी स्थित बरकी से शिलान्यास करने के बाद निर्माण वाले जगह पर साफ सफाई सहित अन्य काम शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन, आईएमएस बीएचयू निदेशक प्रो एसएन संखवार ने ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह के साथ उस जगह को देखा जहा पर यह यूनिट बनाई जानी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पहले ही सीसीयू बनवाए जाने को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी करवाई जा चुकी हैं। 119.74 करोड़ की लागत से छह मंजिला वाली इस यूनिट का निर्माण माह के अंत तक शुरू हो सकता है। यूनिट का निर्माण केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। यहां साफ-सफाई सहित अन्य जरूरी औपचारिकताएं शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू भी बनेगा
क्रिटिकल केयर यूनिट
- फोटो : अमर उजाला
ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह ने कुलपति समेत अन्य अधिकारियों को बताया कि परिसर में ओपीडी ब्लॉक के पास बनने वाली यूनिट में तीन मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर होंगे। साथ ही यहां आईसीयू जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा 40 बेड का बर्न वार्ड भी बनवाया जाएगा। इस वार्ड के बाद आग लगने सहित जलने की अन्य घटनाओं में घायलों के इलाज में बड़ी सहूलियत होगी।