पीएम मोदी का काशी आगमन: सुरक्षा-व्यवस्था में न हो चूक, पुलिस रखेगी 50 से अधिक अवांछनीय तत्वों पर पैनी नजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वाराणसी आएंगे। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। वह आईआईटी बीएचयू के एडीवी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे। पीएम काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन और विश्वनाथ धाम का अवलोकन करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वाराणसी आ रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए शहर छावनी में तब्दील कर दिया है। जल, थल और आकाश से निगार रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन भी पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है। पीएम मोदी के कार्यक्रम और सुरक्षा में चूक न हो इसके लिए पुलिस कई अवांछनीय तत्वों पर नजर रख रही है।
50 से अधिक अवांछनीय तत्वों पर पुलिस की नजर
लंका थाना अंतर्गत बीएचयू स्थित आईआईटी मैदान में प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल को देखते हुए पुलिस विशेष एहतियात बरत रही है। कार्यक्रम में खलल डालने के संभावित अवांछनीय तत्वों पर पुलिस ने पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है। खुफिया विभाग की इनपुट के बाद से लंका थाने की पुलिस ने 50 से अधिक अवांछनीय तत्वों को चिह्नित किया है।
होटल में चला चेकिंग अभियान
बाबतपुर एयरपोर्ट सहित आसपास इलाकों में पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया। फूलपुर और बड़ागांव थाने की पुलिस ने इलाके में होटलों और लॉज को खंगाला। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, इंट्री रजिस्टर आदि की जांच की।
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर नजर
पुलिस रोडवेज बस स्टैंड पर भी चेकिंग अभियान चला रही है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस को मुस्तैद किया गया है। काशी के सभी रेलवे स्टेशनों पर भी जांच की जा रही है।
हेलीकॉप्टर से होगी निगरानी
प्रधानमंत्री जितनी देर तक बीएचयू स्थित आईआईटी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे, उस दौरान सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा आसमान से निगरानी रखी जाएगी। वहीं बीएचयू के पास गंगा में भी एनडीआरएफ सहित जल पुलिस और सशस्त्र पुलिस कर्मी निगहबानी करेंगे।
बीएचयू कार्यक्रम स्थल के आसपास पैरामिलिट्री के साथ ही पीएसी और पुलिसकर्मियों की भारी फोर्स तैनात की जाएगी। इस तरह जल, थल और नभ से भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा पुख्ता की गई है। प्रधानमंत्री कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा से जुडे़ और प्रशासनिक अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।