{"_id":"58972dda4f1c1bf340e82b51","slug":"pm-modi-instructions-olympics-70-players-will-be-selected","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के निर्देश पर ओलंपिक के लिए चुने जाएंगे 70 वॉलीबाल खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के निर्देश पर ओलंपिक के लिए चुने जाएंगे 70 वॉलीबाल खिलाड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 05 Feb 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
volleyball
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के निर्देश पर ओलंपिक 2020 और 2024 के लिए वॉलीबाल के खिलाडि़यों को तैयार किया जाना है। इसके लिए जोनल(देश में पांच जोन हैं।) स्तर पर कैंप आयोजित होंगे। इनमें से 30 से 35 बेहतरीन खिलाड़ी चुने जाएंगे।
फिर सभी खिलाडि़यों में से 70 खिलाडि़यों का चयन होगा और उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाद में परीक्षण से टीम बनाई जाएगी। अप्रैल से यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
यह बात वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया(वीएफआई) के सेक्रेटरी जनरल रामअवतार सिंह जाखर ने रविवार को बीएचयू में कही। मौका था 30वें वॉलीबाल फेडरेशन चैंपियनशिप के आगाज का।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आईपीएल(इंडियन प्रीमियर लीग) की तर्ज पर आईवीएल(इंडियन वॉलीबाल लीग) का आयोजन किया जाएगा। इसमें आठ फ्रंचाइजी शामिल होंगी। सेक्रेटरी जनरल ने कहा कि प्लानिंग तो बहुत पहले हो गई थी पर कोई इस्पांसर नही मिल रहा था।
उन्होंने कहा कि जुलाई या अगस्त से यह लीग शुरू होगी। यह फेडरेशन और फ्रेंचाइजीज के सहयोग से होगा और इसका फायदा खिलाडि़यों के साथ-साथ फेडरेशन को भी होगा।
रामअवतार सिंह जाखर ने कहा कि अंडर 16 के देश के अलग-अलग हिस्सों में कैंप लगाए जाएंगे जिससे न केवल अच्छे खिलाड़ी निकलकर सामने आए बल्कि खिलाडि़यों की खाली पड़ी सीटों को भी भरा जा सके। केरल में पहला कैंप लगाया जाना है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में असीम संभावनाएं हैं।