{"_id":"5c2650a5bdec2257282d4072","slug":"pm-modi-inaugurated-sampan-software-for-telecom-pensioners","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टेलीकॉम पेंशनर्स को अब नहीं करनी होगी भागदौड़, ‘संपन्न’ सॉफ्टवेयर का पीएम करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलीकॉम पेंशनर्स को अब नहीं करनी होगी भागदौड़, ‘संपन्न’ सॉफ्टवेयर का पीएम करेंगे शुभारंभ
Sat, 29 Dec 2018 10:19 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियंत्रक संचार लेखा विभाग लखनऊ की उपशाखा वाराणसी में खुलने के बाद पेंशनर्स की समस्याओं को देखते हुए विभाग ने मैनुअल कामकाज की बजाए ऑनलाइन का सहारा लिया है।
जिससे अब पेंशनर्स को बैंक, पोस्ट ऑफिस और लखनऊ का चक्कर नहीं लगाना होगा। इसके लिए ‘संपन्न’ सॉफ्टवेयर भी तैयार कर लिया है, जिसका 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे।
भारत दूर संचार के एक अक्तूबर 2000 के पहले के पेंशनर्स को उनकी पेंशन राशि बैंक और पोस्ट ऑफिस के माध्यम से उनके खाते में भेजी जाती थी। इससे विभाग प्रति वर्ष चार्ज के रूप में संबंधित बैंकों और पोस्ट आफिसों को मिलाकर 35 करोड़ रुपये देता था। इसमें अकेले लखनऊ कार्यालय से दो करोड़ रुपये जाते थे।
विज्ञापन
इसे संज्ञान में लेते हुए विभाग ने ‘संपन्न’ सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसे तैयार करने में 2.77 करोड़ रुपये खर्च आया है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से अब संबंधित डीओटी के पेंशनर्स के खाते में ऑनलाइन पेंशन भेज दी जाएगी।

पूर्वांचल के 18 जनपदों के पेंशनर्स की मिलेगी सुविधा
पूर्वांचल के वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, देवरिया, प्रतापगढ़, सोनभद्र समेत 18 जनपदों के पेंशनर्स की सुविधा के लिए नियंत्रक संचार लेखा विभाग की उपशाखा एक दिसंबर से प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में खोली गई है। इसके अलावा इन पेंशनर्स को निर्धारित सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र देने की भी सुविधा प्रदान कर दी गई है।
नियंत्रक संचार लेखा कार्यालय के लेखा अधिकारी मदन लाल का कहना है कि एक दिसंबर से प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में नियंत्रक लेखा संचार विभाग लखनऊ की उपशाखा खोली गई है। यहां से पूर्वांचल के 18 जनपदों के डीओटी के पेंशनर्स को सुविधाएं दी जाएगी। ‘संपन्न’ सॉफ्टवेयर भी तैयार किया गया है। इससे संबंधित पेंशनर्स के सीधे खाते में धनराशि भेजी जाएगी। इसका शुभारंभ 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री करेंगे। इस व्यवस्था से पेंशनर्स और विभाग को लाभ होगा।