{"_id":"66425902a447dab4730e1b45","slug":"pm-modi-in-varanasi-undivided-india-culture-seen-on-streets-of-kashi-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Varanasi: काशी की सड़कों पर दिखी अखंड भारत की संस्कृति, उत्साह से लबरेज रही महादेव की काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi in Varanasi: काशी की सड़कों पर दिखी अखंड भारत की संस्कृति, उत्साह से लबरेज रही महादेव की काशी
Tue, 14 May 2024 05:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 14 May 2024 05:35 AM IST
सार
PM Modi in Varanasi: सिंहद्वार से शुरू हुए रोडशो में एक तरफ लघु भारत और उत्तर प्रदेश की संस्कृतियों की झलक दिखी, वहीं पांच किलोमीटर लंबे इस रोड शो में शंखनाद, डमरू का निनाद, रास्ते में बने मंचों पर राम दरबार, शिव परिवार का स्वरूप दिखाते कलाकारों ने अपने-अपने रंग से अपने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मंचों पर कलाकारों का नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मन मोह रही थीं।
विज्ञापन
रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री के साथ योगी और भूपेंद्र चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में बनारस की सड़कों पर अखंड भारत का स्वरूप नजर आया। पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण की संस्कृतियां एकाकार हुईं। कहीं कबीर की वाणी गूंजी तो कहीं महावीर के संदेश। हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारे के बीच बनारस घराने का संगीत भी रोडशो के आकर्षण का केंद्र रहा। सिंहद्वार से श्री काशी विश्वनाथ धाम तक 100 मंचों पर सर्वसमाज का प्रतिनिधित्व नजर आया।
विज्ञापन
पाणिनी कन्या महाविद्यालय की वेदपाठी छात्राओं के मंत्रोच्चार से रोड शो की शुरूआत हुई। रोड शो में मोदी की भावनाओं का सम्मान करते हुए हजारों लोग मोदी का परिवार लिखा वस्त्र पहने दिखे तो हमार काशी-हमार मोदी के जरिए भी प्रधानमंत्री से अपना लगाव प्रकट कर रहे थे। जैन समाज में णमोकर मंत्र का पाठ कर मोदी को जीत का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
लंका से आगे बढ़ने पर बनाए गए मंच पर जैन समाज की महिलाओं ने एक स्वर में महामंत्र का पाठ कर प्रचंड जीत का आशीर्वाद दिया। जैन समाज के पुरुषों ने भी प्रधानमंत्री पर फूल बरसाकर अपना समर्थन दिया। भदैनी में पंडित शिवनाथ मिश्रा म्यूजिक फाउंडेशन के कलाकारों ने सितार वादन कर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर पंडित शिवनाथ मिश्रा, पंडित देवब्रत मिश्रा, कृष्णा मिश्रा सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे। मदनपुरा में मुस्लिम समाज की महिलाओं ने फूल बरसाए तो भारतरत्न बिस्मिल्लाह खां के परिवार के सदस्यों ने शहनाई वादन से स्वागत किया।
बाबा के धाम तक बिखरे संस्कृतियों के विविध रंग
बाबा विश्वनाथ के धाम के संस्कृति के विविध रंग देखने को मिले। बंगाली टोला और सोनारपुरा में बंगाली समुदाय की महिलाओं ने बंगाली गीत गाकर स्वागत किया। किन्नर महामंडलेश्वर हेमांगी सखी भी प्रधानमंत्री के रोड शो में शामिल हुईं। गोदौलिया चौराहे पर वेदपाठी बटुक, डमरू दल, शंखनाद करने वाले बटुकों ने स्वागत किया। बांसफाटक पर शापुरी माल पर गुजराती समाज एक मंच पर नजर आया।
पुरुष अपने पारंपरिक वेशभूषा कुर्ता पैजामा में और महिलाएं साड़ी में डांडिया खेलती नजर आईं। विश्वनाथ गली व्यवसायी समिति ने बाबा विश्वनाथ का प्रतीक स्वरूप सजाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसके अलावा यादव समाज, मांझी समाज, पंडा व तीर्थ पुरोहित समाज की चौकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। सर्राफा एसोसिएशन की ओर से मयूर नृत्य का आयोजन हुआ। जंगमबाड़ी मठ पर डॉ. सोमा घोष ने ठुमरी, चैती और कजरी गीतों की प्रस्तुति दी।
जीआई उत्पाद ढलुआ शिल्प से प्रधानमंत्री का स्वागत
मेगा रोड शो के बाद श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीआई उत्पाद बनारसी ढलुआ शिल्प भेंटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। स्मृति चिह्न के तौर पर ढलुआ शिल्प में बैठे हुए नंदी भेंट की गई है। जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने बताया कि प्रधानमंत्री जब भी काशी आते हैं, उनका स्वागत बनारसी जीआई उत्पाद से होता है।