फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi in Varanasi under tight security passersby bags searched special surveillance around Bareka

PM Modi in Varanasi: अभेद सुरक्षा घेरे में पीएम, राहगीरों के खंगाले गए बैग; बरेका के आसपास विशेष निगरानी

Sat, 08 Nov 2025 06:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 06:21 AM IST
सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर बरेका से बनारस स्टेशन तक अभेद सुरक्षा घेरा बना हुआ है। सुबह वे वंदे भारत खजुराहो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi in Varanasi under tight security passersby bags searched special surveillance around Bareka
रेलवे ट्रैक पर की गई आकर्षक पेंटिंग। - फोटो : रबीश श्रीवास्तव

विस्तार

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर अभेद सुरक्षा है। शुक्रवार की देर शाम एयरपोर्ट से लेकर बरेका गेस्ट हाउस तक कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री की फ्लीट गुजरी। आगमन से पूर्व राहगीरों के बैग तक चेक किए गए। फुलवरिया फोरलेन से लहरतारा और मंडुवाडीह क्षेत्र तक सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने फ्लीट गुजरने तक लोगों को बैरिकेडिंग के जरिये जहां तहां रोक दिया। बरेका गेस्ट हाउस में बाहरियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन


बरेका के सभी गेट पर पुलिसकर्मियों की कड़ी निगरानी है। बरेका गेस्ट हाउस को जोड़ने वाले मार्ग पर एसपीजी तैनात है। वहीं, बनारस स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है। किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। यहां तक की प्रथम प्रवेश द्वार के पास भी वाहन स्टैंड को हटा दिया गया। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर खजुराहो के लिए रवाना करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा में तैनात रही पुलिस

कार्यक्रम को देखते हुए एसपीजी अधिकारियों ने सुबह के समय बनारस स्टेशन के कोने-कोने तक की जांच की। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से लेकर रेलवे सुरक्षा तंत्र भी सतर्क है। एसपीजी और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने बनारस स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर डेरा डाल दिया है। सुबह के समय टिकट पास देखने के बाद ही अतिथियों और अन्य यात्रियों को द्वितीय प्रवेश द्वार से प्लेटफाॅर्म संख्या आठ की ओर भेजा जाएगा।

प्रधानमंत्री ने खाई गुजराती खिचड़ी
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार की शाम बरेका गेस्ट हाउस में अदरक की चाय पी और बिस्किट लिया। रात का भोजन गुनगुने पानी के साथ सादा और हल्का परोसा गया। प्रधानमंत्री को खांडवी, ढोकला, गुजराती खिचड़ी, कढ़ी, बिना मसाले वाली दाल ,लौकी की सब्जी और रोटी के साथ सलाद, पापड़, श्रीखंड और रसमलाई परोसी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed