{"_id":"58b5b6df4f1c1bbe1c830cb6","slug":"pm-modi-in-varanasi-from-four-to-six-march-for-election-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":" पीएम मोदी का चार से छह तक काशी में होगा आवागमन, यहां होगा ठिकाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी का चार से छह तक काशी में होगा आवागमन, यहां होगा ठिकाना
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
लाइकली विजिट का प्रोटोकाल आया, बाबा विश्वनाथ-काल भैरव का आशीर्वाद लेंगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन के मद्देनजर मंगलवार को डीरेका में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन के पास पीएम के लाइकली विजिट का प्रोटोकाल आ गया है। पार्टी के पास भी चार से छह मार्च के बीच आने-जाने की सूचना आई है।
पीएम चार मार्च को बाबा विश्वनाथ और काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का दर्शन करने जा सकते हैं। इसी आधार पर मंगलवार को रवींद्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय कार्यालय, गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में चुनाव प्रबंधन के अलावा पीएम आगमन की तैयारियों पर चर्चा हुई।
प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने बैठक में क्षेत्रीय, जिला और महानगर पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। बताया कि पीएम 3 मार्च को मिर्जापुर में सभा करेंगे। इसके बाद 4 मार्च को जौनपुर में सभा करने के बाद वाराणसी आएंगे।
विज्ञापन
यहां शहरी विधानसभाओं के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और डीएवी में दो सभाएं करेंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा कालभैरव का दर्शन पूजन कर लौट जाएंगे। 5 मार्च को दोबारा आएंगे और पिंडरा-अजगरा सीमा पर चुनावी सभा करेंगे।
इस दिन पीएम डीरेका में रात्रि विश्राम करेंगे। छह मार्च को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो की शुरुआत करने पीएम लंका स्थित मालवीय प्रतिमा तक जा सकते हैं।