PM Modi : 25 हजार लोगों का पीएम ने 30 सेकंड तक हाथ जोड़कर किया अभिवादन, युवा खिलाड़ियों ने कही ये बात
Varanasi News : सिगरा स्टेडियम में पीएम मोदी के भाषण के दौरान 25 हजार लोगों की उपस्थिति रही। इसमें युवा खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। पीएम के भाषण को सुनने के बाद नई ऊर्जा से लबरेज खिलाड़ियों ने काफी कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी ने बड़ी गर्मजोशी के साथ अपने सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगवानी की। स्थानीय लोग, यात्री और पर्यटक हर कोई मोदी की एक झलक पाने को बेताब दिखा। तेज रफ्तार कार से निकलते वक्त भी पीएम मोदी ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया।
सिगरा स्टेडियम में बने मंच पर जब मोदी पहुंचे तो वहां मौजूद 25 हजार से ज्यादा लोगों का पीएम ने 30 सेकंड तक लगातार हाथ जोड़कर अभिवादन किया। पूरा स्टेडियम हर-हर महादेव और मोदी-मोदी की आवाज से गूंज उठा।
पीएम के मंच पर आते ही स्टेडियम में मौजूद हर कार्यकर्ता और बच्चे अपनी कुर्सी छोड़कर उठ खड़े हुए। स्टेडियम में सीएम योगी के प्रवेश करते ही बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे लगने लगे। इससे पहले सिगरा स्टेडियम जाते समय पीएम ने कार के अंदर से ही हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।
पीएम के स्वागत में बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर सिगरा स्टेडियम के बीच पूरे 25 किलोमीटर तक जैसे कोई मेला सा लग गया हो।
बोले खिलाड़ी
रग्बी खेलती हूं। एक साल से प्रैक्टिस कर रही हूं। भारत के लिए ओलंपिक मेडल लाना चाहती हूं। - विद्या पाल, हरहुआ
दो साल से फुटबॉल खेल रही हूं। इसी में आगे करियर बनाना है। घर से काफी सपोर्ट मिल जाता है। - आरती यादव, विकास इंटर कॉलेज
स्कूली स्तर के दौड़ के हर कंप्टीशन में पहला स्थान आया है। अब राज्य स्तरीय और नेशनल खेलकर उससे आगे जाना है। - मिथिलेश, सोनभद्र
एथलेटिक्स हूं। दो साल से प्रैक्टिस कर रहा हूं। 100, 200 और 400 मीटर के साथ ही मैराथन भी खूब पसंद है। - किशन कुमार, कछवा