फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi full program of five hours of kashi visit

पीएम मोदी का काशी आगमन: जानें पांच घंटे का पूरा कार्यक्रम, बनारस छावनी में तब्दील

Wed, 14 Jul 2021 06:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 14 Jul 2021 06:37 PM IST
सार

पीएम मोदी 15 जुलाई को वाराणसी आएंगे। वह आईआईटी बीएचयू के एडीवी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे। पीएम काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन और विश्वनाथ धाम का अवलोकन करेंगे। वह काशीवासियों को 1583 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

विज्ञापन
PM Modi full program of five hours of kashi visit
पांच घंटे वाराणसी में रहेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। वह यहां करीब पांच घंटे रुकेंगे। उनके आगमन की तैयारियों में शासन-प्रशासन कई दिनों से जुड़ा हुआ है। सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जल, थल और नभ से प्रधानमंत्री की सुरक्षा होगी। शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वाराणसी पहुंचकर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया, साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सुबह करीब 10.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचकर सेना के हेलीकॉप्टर से बीएचयू मैदान जाएंगे, जहां जनसभा करेंगे। यहां जनसभा से पहले ही पीएम 1583 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। जनसभा के बाद पीएम का काफिला एमसीएच विंग में कोरोना वारियर्स से संवाद के लिए पहुंचेगा। इसके बाद बीएचयू हेलीपैड से संपूर्णांनंद संस्कृत विश्वविद्यालय में चौपर से पहुंचेंगे। यहां सड़क मार्ग से रुद्राक्ष का उदघाटन करने के बाद करीब एक घंटे से ज्यादा समय बिताने के दौरान शहर के प्रबुद्धजनों से वे संवाद भी करेंगे। उधर, लोकार्पित व शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


आठ महीने बाद प्रधानमंत्री 744 करोड़ रुपये की 68 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और 839 करोड़ रुपये की 65 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री 30 नवंबर को देव दीपावली पर काशी आए थे। इस बार उनके दौरे के मद्देनजर मूलभूत समस्याओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया है। इनमें पानी, सीवर, बिजली, कृषि, शिक्षा, विकास, स्वास्थ्य आदि को फोकस किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi full program of five hours of kashi visit
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर। - फोटो : अमर उजाला

शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में वरुणा में पानी की आपूर्ति बेहतर करने का काम शुरू होगा। ट्रांस वरुणा में स्काडा से पानी की आपूर्ति की मॉनीटरिंग ऑनलाइन की जाएगी। भेलूपुर जलकल परिसर में दो मेगावाट का सोलर पावर प्लांट की स्थापना की जाएगी। सिस वरुणा में पेयजल संचालन के कार्य किए जाएंगे। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना का शुभारंभ होगा। 428 करोड़ रुपये की लागत से यह काम होगा। पूरे गांवों में पानी की आपूर्ति और सीवर व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी। 

लोकार्पण से कल्लीपुर कृषि विज्ञान केंद्र से किसानों को होगा फायदा 
पीएम के हाथों लोकार्पण के बाद कल्लीपुर कृषि विज्ञान केंद्र से पूर्वांचल के किसानों को केचुआ खाद, मधुमक्खी, मुर्गी और बतख पालन की वैज्ञानिक जानकारी मिलेगी। प्रदेश के पांच कृषि विज्ञान केंद्रों में से एक कल्लीपुर के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) का ढाई करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बनाया गया है। 20 हेक्टेयर में फैले परिसर का 2200 मीटर की बाउंड्री का काम किया गया। केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ एनके सिंह बताया कि किसान यहां आकर निशुल्क जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

शूटिंग रेंज के निर्माण से खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्लेटफॉर्म 
पीएम के हाथों शिलान्यास के बाद शूटिंग रेंज के निर्माण से खेल प्रतिभाओं को नया प्लेटफार्म मिलेगा। कैंटोमेंट स्थित रायफल क्लब में छह करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से आधुनिक शूटिंग रेंज बनेगा। निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये पहली किस्त जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएनएल)ने बुनियाद की खुदाई मार्च में ही शुरू कर दी थी। निगम के परियोजना अधिकारी राम विजय ने बताया कि शिलान्यास की पूरी तैयारी है। रायफल क्लब में बनने वाला शूटिंग रेंज दो मंजिला होगा। जिसमें 10 मीटर रेंज का 20 लेन इंडोर हाल में और 50 मीटर का रेंज 13 लेन ओपन होगा। 

स्मार्ट स्कूल के लोकार्पण से शिक्षा व्यवस्था होगी बेहतर 
पीएम के हाथों मछोदरी स्मार्ट स्कूल के लोकार्पण से शिक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी। स्कूल में किताबी ज्ञान संग कौशल विकास की पाठशाला लगेगी। नगर निगम के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 14 करोड़ की लागत से मच्छोदरी में प्राथमिक विद्यालय बनकर तैयार हो गया। किताबी ज्ञान के साथ ही कौशल विकास के लिए विशेष कक्षाएं चलाई जाएंगी। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित यह पूर्वांचल का पहला ऐसा विद्यालय है, जहां बच्चों की सुविधा के लिए लिफ्ट और आर्टिफिशियल घास भी लगाया गया है। बिल्डिंग में वॉटर हार्वेस्टिंग, अग्निशमन यंत्र और कक्षाएं भी हाईटेक होंगी। दीवारों पर बाला पेटिंग के साथ ही सभी जरूरी सामान भी मंगाए जा रहे हैं। विद्यालय वाईफाई की सुविधा से लैस होगा। भवन 1500 क्षेत्रफल में है। इसमें 14 कमरे ग्राउंड फ्लोर, 11 कमरे फर्स्ट फ्लोर पर और दूसरे फ्लोर पर 14 कमरे बने हैं। बिल्डिंग में फायर फाईटिंग सुविधा, रेन वॉटर हॉरवेस्टिंग, जेनसेट की सुविधा, शौचालय, पीने के पानी के लिए आरो वॉटर सिस्टम, लिफ्ट के साथ सांस्कृतिक हॉल, सेमिनार कक्ष आदि बनाया गया है।

प्राथमिक विद्यालय राजघाट का होगा शिलान्यास
स्मार्ट सिटी योजना के तहत मच्छोदरी मॉडल विद्यालय के तर्ज पर नगर के तीन और विद्यालय स्मार्ट बनने की राह है। जहां एक ओर मछोदरी प्राथमिक विद्यालय का पीएम 15 जुलाई को उद्घाटन करेंगे। वहीं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत दो करोड़ 80 लाख की लागत से तैयार हो रहे प्राथमिक विद्यालय राजघाट का शिलान्यास करेंगें। विद्यालय तीन मंजिला होगा। जिसमें 14 करोड़ की लागत से कौशल विकास केंद्र भी तैयार होगा। इस विद्यालय में पिछले महीने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने भूमि पूजन भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed