फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi four years report card trending in social media

पीएम मोदी के सवा चार साल का रिपोर्ट कार्ड सोशल मीडिया पर छाया

Thu, 20 Sep 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 20 Sep 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
PM modi four years report card trending in social media
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर यूजर्स के ट्वीट का दिया जवाब - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी का 14वां दौरा और बतौर सांसद उनका सवा चार साल का रिपोर्ट कार्ड सोशल मीडिया पर छाया है। काशी की साफ सफाई सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं में आए बदलाव को लेकर कई ट्विटर यूजर्स ने ट्वीट किए, जिनमें से कुछ का प्रधानमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि बीते चार साल में हुआ बदलाव सराहनीय है।
विज्ञापन


विजय कुमार कुमार ने ट्वीट किया कि हम 2006 से डीएलडब्ल्यू में सप्लाई का काम करते हैं और हमेशा वाराणसी आना-जाना होता है। पहले की अपेक्षा साफ सफाई में गजब का बदलाव आया है। साथ ही, यहां की आधारभूत सुविधाएं जैसे सड़क और पुल की स्थिति और अच्छी हुई है।
विज्ञापन


इस पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि खुशी है कि आप ऐसा महसूस कर रहे हैं। विद्यासागर जगदीशन ने ट्वीट किया कि बेहतर आधारभूत सुविधाओं से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। इससे वाराणसी के लोगों की आय बढ़ेगी, जीवन स्तर में सुधार होगा और अर्थव्यवस्था सुधरेगी। मोदी जी यह अद्भुत शुरुआत है। इस पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि हां सचमुच पिछले चार वर्षों में वाराणसी का विकास सराहनीय रहा है। यह व्यापक है और समाज के सभी वर्ग इसके दायरे में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजपुरी बोलना अच्छे से सीख लिया
वहीं, माज निशा ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री ने भोजपुरी बोलना अच्छे से सीख लिया है और उनके मुंह से इसे सुनना बहुत अच्छा लगा। इस पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि वाराणसी के लोगों का स्नेह मुझे आकर्षित करता है और वहां जाने में हमेशा आनंद की अनुभूति होती है।

पीएम की लोकार्पित परियोजनाओं का मिलने लगा लाभ

PM modi four years report card trending in social media
varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मंगलवार को लोकार्पित की गई परियोजनाओं का लाभ काशी के लोगों को मिलने लगा है। शहर में अंडरग्राउंड बिजली व्यवस्था लागू होने के बाद बिजली चोरी में कमी होने की उम्मीद है। इसके अलावा गांवों में विद्युतीकरण का फायदा ग्रामीणों तक पहुंच रहा है। पीएम के गोद लिए आदर्श गांव नागेपुर में मंगलवार से ही पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई।

प्रधानमंत्री ने मंगलवार को बीएचयू में जिन जिन पार्कों और कुंडों का नाम लिया वे काफी हद तक संवर गए हैं, रेलिंग से लेकर वहां बैठने के लिए कुर्सियां तक लगी हैं। दुर्गा कुंड में तो फव्वारा भी लगा है, हालांकि यहां साफ सफाई और मरम्मत की जरूरत है।

स्मार्ट सिटी के तहत चार और अमृत के तहत चार पार्कों के संवारने का काम चल रहा है। जो अगले माह तक पूरा हो जाएगा। इससे कई पार्क और भी संवर जाएं। जबकि कुंडों में लोलार्क कुंड, ईश्वरगंगी पोखरा सहित कई अन्य कुंड हैं, जिनका काम अभी चल रहा है।  

बेटाबर विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू
33/11 के वी सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति 17 तारीख से शुरू हो गया है। यहां से दो फीडर रमना व शूलटंकेश्वर हैं। रमना से खनाव, मुडादेव ,डगरी सराय, टिकरी, रमना, तारापुर केवलपुर गांव है। वहीं शूलटंकेश्वर फीडर से बच्छाव, खनाव, बालीपुर, भुवालपुर, कुरहुआ, मुडादेव, तारापुर, गांवों में आपूर्ति की जा रही है।

नागेपुर में पेयजल आपूर्ति शुरू
नागेपुर एकल ग्रामीण पेयजल योजना का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने के बाद से ही जलापूर्ति प्रारम्भ हो गई। इससे गाँववासियो में हर्ष व्याप्त है। वहीं आदर्शग्राम नागेपुर के निवासी श्यामसुंदर मास्टर, पंचमुखी आदि लोगो ने बताया कि जलापूर्ति के लिए पूरे गांव में पाइप लाइन बिछाई गई है। लोगों को पर्याप्त पानी आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed