फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm modi come varanasi on four march, go to vishwnath temple

काशी के प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती, एक ही दिन मोदी, राहुल, अखिलेश, मायावती आएंगे

Thu, 02 Mar 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 02 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
pm modi come varanasi on four march, go to vishwnath temple
चार मार्च को पुलिस और प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती
ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि चुनावी प्रचार के लिए प्रमुख दलों के सबसे बड़े सितारे एक ही दिन एक ही शहर में हों। मगर, इस बार ऐसा हो रहा है। चार मार्च को पीएम मोदी , राह‌ुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती वाराणसी में होंगे।
विज्ञापन


यह दिन वाराणसी पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती भरा दिन होगा।  इस दिन जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस उपाघ्यक्ष राहुल गांधी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती होंगी। इसमें राहुल गांधी और अखिलेश यादव रोड शो करेंगे।
विज्ञापन


इन नेताओं के  रोड शो और जनसभाओं में भीड़ उमड़ेगी। सभी को कार्यक्रम की अनुमति देना और सुरक्षा की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती है।

विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी में लंबा वक्त देंगे। पहले चार मार्च, फिर पांच मार्च को वह काशी से पूरे पूर्वांचल को मथेंगे। चार मार्च के प्रस्तावित आगमन का प्रोटोकाल प्रशासन के पास आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दिन पीएम नौ घंटे यहां रहेंगे। प्रचार अभियान के साथ ही वह बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव का दर्शन-पूजन करेंगे। अभी पांच मार्च का प्रोटोकाल नहीं आया है।

प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका होगा जब पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव के दरबार में जाएंगे। इसकी तैयारियां प्रशासन के साथ ही पार्टी स्तर पर भी तेज कर दी गई हैं। पीएम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करेंगे और फिर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का दर्शन-पूजन करेंगे।

चार मार्च के तय मिनट टू मिनट कार्यक्रम के तहत पीएम चार मार्च की दोपहर 12:20 बजे दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से हेलीकाप्टर से जौनपुर 12:55 बजे पहुंच जाएंगे।

 वहां जनसभा को संबोधित करने के बाद 2:45 बजे बीएचयू हेलीपैड पर आएंगे। बीएचयू गेस्ट हाउस में कुछ देर विश्राम के बाद पीएम चार बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर रवाना होंगे। 55 मिनट पूजा-अर्चना करेंगे। फिर वहां से 5:30 बजे कालभैरव मंदिर रवाना होंगे।

वहां भी पूजन-अर्चन के लिए 55 मिनट का समय निर्धारित है। यहां से 6:45 बजे पीएम काशी विद्यापीठ के लिए रवाना होंगे। वहां जनसभा को संबोधित करने के बाद रात 9:20 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली रवाना होंगे।
       
 

न हो आमना-सामना, रणनीति बनाने में जुटा प्रशासन

pm modi come varanasi on four march, go to vishwnath temple
पीएम मोदी को चार मार्च को काशी विश्वनाथ मंदिर और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करना है। वहीं, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष को रोड शो करना है।

पीएम मोदी साढ़े तीन बजे के लगभग विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे जबकि सीएम और राहुल इसी दौरान मैदागिन से गोदौलिया की ओर बढ़ेंगे।

ऐसे में दोनों नेताओं का आमना-सामना न हो और उनका कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक संपन्न हो जाए, यह रणनीति तय करने में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी देर रात तक जुटे रहे। अधिकारियों का कहना था कि अभी पीएम और सीएम का अंतिम प्रोटोकॉल नहीं आया है।

शांति और कानून व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा का हवाला देकर पीएम और सीएम व राहुल के कार्यक्रम के समय में फेरबदल के संबंध में आयोजकों से बात कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed