फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm modi

प्रेरणादाई है वेंडर का कोरोना कॉल में सोशल डिस्टेंसिंग, डिजिटल पेमेंट पर एक फ्री मोमोज का ऑफर

Wed, 28 Oct 2020 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
pm modi
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्ट्रीट वेंडर्स के साथ वर्चुअली संवाद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बनारस ने हमेशा दिशा दी है। वेंडर का कोरोना कॉल में सोशल डिस्टेंसिंग, डिजिटल पेमेंट पर एक फ्री मोमोज का ऑफर एक बड़ा प्रेरणादाई है। यही देश की ताकत है, इन्हीं से देश आगे बढ़ता है। उत्तर प्रदेश के लोग कैसे कठिन परिस्थितियों में मुकाबला करते हैं, यह साबित हुआ और आज का दिन इसका साक्षी है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी में लोग भारत पर आशंका जताते थे। भारत ने कैसे कम तकलीफ उठाते हुए इस वैश्विक महामारी से उबरने में काम किया। गरीब कल्याण योजना, बड़ा आर्थिक पैकेज, स्वनिधि योजना आदि से किसान, गरीब, श्रम को सम्मान दिया। हमारे देश का गरीब ईमानदारी व आत्म सम्मान से समझौता नहीं करता। स्वनिधि ने इस सच्चाई को साबित किया। वेंडर समय से किस-किस की अदायगी भी करने लगे हैं। वैश्विक आपदा से लड़ने जीतने में देश का सामान्य मानव आगे आया है। गरीबों के यहां भी गैस पर खाना बनाना, प्रधानमंत्री आवास बनना, सौभाग्य योजना में बिजली होना, आयुष्मान भारत में 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा होना, विभिन्न बीमा योजनाओं में अच्छादित होना आदि से गरीब का समग्र विकास देश का संकल्प है। रेहड़ी, पटरी, कृषि, किसान, एमएसएमई के कारोबारी आदि सभी के कारोबार को आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कोरोना तकलीफ में सबने सामना किया, बचाव का पालन किया। इसके लिए प्रधानमंत्री ने सबको धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

....
कोरोना से जंग में पीएम ने काशीवासियों को धन्यवाद और किया नमस्कार
पीएम ने कोरोना से पूरी सफलता के साथ जंग लड़ने के लिए काशीवासियों को धन्यवाद एवं नमस्कार किया। कहा कि देश जल्द ही कोरोना को पूरी तरह हराएगा। प्रधानमंत्री ने अभी त्यौहार पर 2 गज दूरी मास्क है जरूरी का संदेश देते हुए सभी को त्योहारों की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
समय से लोन भरने पर ब्याज में छूट और कैशबैक की सुविधा
पीएम ने कहा कि स्वनिधि योजना में समय से क़िस्त की अदायगी पर 7 फीसदी ब्याज की छूट है। डिजिटल पेमेंट पर प्रति माह 100 कैशबैक की सुविधा है। 1 जून, को स्वनिधि योजना लागू हुई और 2 जुलाई, को आवेदन आने लगे। तीव्र गति से योजना को लागू किया गया। ऐसी कल्पना नहीं थी। बैंक खुद आपके पास जाकर लोन दे रही है। व्यक्ति स्वयं ऑनलाइन अपना आवेदन अपलोड कर सकता है।
..
सीएम ने पीएम को को योजनाओं के क्रियान्वयन की थी जानकारी
प्रधानमंत्री के संवाद से पूर्व लखनऊ से वर्चुअली जुड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत, अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कोविड काल में प्रधानमंत्री की ओर से घोषित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के जरिए प्रदेश सरकार के प्रभावी क्रियान्वयन से हुए कार्यों से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

....
यह लोन नहीं डिजिटल ट्रांजैक्शन पर है कैशबैक स्कीम
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि यह केवल लोन ही नहीं हैं, बल्कि डिजिटल ट्रांजैक्शन करने पर कैशबैक की भी स्कीम है। इसके अलावा और आगे भविष्य में और कई लाभ भी वेंडरों को मिलना है। जिन वेंडरों को स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृत किया गया है, उन्हें मॉडल प्रमाण पत्र के रूप में आज पांच स्थानों स्वीकृति पत्र दिया गया। वाराणसी में 43000 ऑनलाइन आवेदन आया है। 29000 स्वीकृत किए जा चुके हैं और अब तक 21700 लोगों के खातों में धनराशि भेजी गई।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed