{"_id":"656646427f4d7bcb4b03f971","slug":"pm-modi-can-inaugurate-kashi-tamil-sangamam-2-varanasi-news-c-20-vns1013-435770-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पीएम मोदी कर सकते हैं काशी तमिल संगमम-2 का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पीएम मोदी कर सकते हैं काशी तमिल संगमम-2 का शुभारंभ
विज्ञापन
उत्तर और दक्षिण के संबंधों को पुनर्जीवित करने वाले काशी तमिल संगमम-2 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। पीएम के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। 17 से 30 दिसंबर तक काशी में आयोजित इस आयोजन में शामिल होने के लिए आईआईटी मद्रास ने पंजीकरण पोर्टल लॉन्च कर दिया है। काशी आने वाले प्रतिभागी प्रयागराज और अयोध्या भी जाएंगे। तमिल संगमम में तमिलनाडु के साथ ही पुडुचेरी के लोगों को भी शामिल किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ सकते हैं। 17 दिसंबर को काशी तमिल संगमम का शुभारंभ और उमरहा स्थित स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन प्रस्तावित है। पीएम मोदी इन दोनों आयोजन में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अभी जिला प्रशासन को सूचना नहीं मिली है। मगर, उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी का कार्यक्रम तय हो सकता है।
तमिल पंचांग के अनुसार मार्गली (मार्गशीर्ष) महीने में आयोजित काशी तमिल संगमम-2 में तमिलनाडु और पुडुचेरी के लगभग 1400 लोग आठ दिन की यात्रा करेंगे। काशी के साथ ही वे अयोध्या और प्रयागराज भी जाएंगे। इसके लिए सात समूहों में 200 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें छात्र, शिक्षक, किसान व कारीगर, व्यापारी व व्यवसायी, लेखक और पेशेवर शामिल होंगे। प्रत्येक समूह का नाम एक पवित्र नदी (गंगा, यमुना, सरस्वती, सिंधु, नर्मदा, गोदावरी और कावेरी) के नाम पर रखा जाएगा। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय इस कार्यक्रम के लिए नोडल मंत्रालय होगा। तमिलनाडु और काशी की कला और संस्कृति, हथकरघा, हस्तशिल्प, व्यंजन और अन्य विशेष उत्पादों का प्रदर्शन करने वाले स्टॉल लगाए जाएंगे। वाराणसी के नमो घाट पर तमिलनाडु और काशी की संस्कृतियों के मिश्रण वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।