फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi can do road show on ring road after its inauguration

वाराणसी में रिंग रोड के लोकार्पण के बाद उस पर रोड शो कर सकते हैं पीएम मोदी

Sat, 10 Nov 2018 01:50 PM IST
गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 10 Nov 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
PM modi can do road show on ring road after its inauguration
बनारस में पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : file photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 नवंबर को रिंग रोड का लोकार्पण करने के साथ उस पर चलने की भी योजना है। सूत्रों की मानें तो हरहुआ से संदहा तक 16 किमी रिंग रोड पर चल कर प्रधानमंत्री जौनपुर, आजमगढ़ और गाजीपुर मार्ग के लिए सुगम यातायात की सुविधाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन


दरअसल, पूर्व में भी पीएम ने जहां-जहां सड़कों, रिंग रोड और टनल का लोकार्पण किया है, वहां उन्होंने चहलकदमी जरूर की है। पीएम मोदी के 15वें दौरे में तीन बड़े प्रोजेक्ट के लोकार्पण के साथ मिशन 2019 की भी झलक दिखेगी।
विज्ञापन


इसीलिए कार्यक्रम में उन लाभार्थियों को लाया जाएगा, जिन्होंने केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त किया है। दौरे में काशी के प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात कर काशी के विकास पर चर्चा करने के कार्यक्रम पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री 2014 से पहले की काशी और अब की काशी के बदलाव का अनुभव प्रबुद्धजनों से ही सुनना चाहते हैं। इसके साथ ही बाबा विश्वनाथ, मां गगा, काल भैरव, दुर्गा मंदिर और संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन की भी योजना बनाई जा रही है। हालांकि सभी योजनाओं के बारे में दिवाली बाद पीएमओ से कार्यक्रम फाइनल होने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।

सभा में शामिल होंगे 35 हजार भाजपा कार्यकर्ता 

PM modi can do road show on ring road after its inauguration
इसी फोरलेन का लोकार्पण - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 नवंबर को काशी आगमन की तैयारियों में भाजपा जुट गई है। प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को 2400 करोड़ रुपये का दीपावली उपहार देंगे। उनके आगमन की तैयारियों के मद्देनजर सोमवार को भाजपा के सभी मंडलों में बैठक हुई।

वाराणसी लोकसभा के संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि प्रत्येक मंडल से तीन हजार कार्यकर्ताओं को पहुंचने का लक्ष्य दिया गया है। पूरे महानगर से 35 हजार कार्यकर्ता निजी साधन से कार्यक्रम स्थल वाजिदपुर पहुंचेंगे। दूरदराज के मंडलों में चार पहिया वाहन और बस की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के पहुंचाने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा की अध्यक्ष कुसुम पटेल को दी गई। अन्य सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों को भी जिम्मेदारी दी गई है। राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी के आवास पर भी तैयारियों के मद्देनजर हुई बैठक में शहर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं कार्यक्रम स्थल तक ले जाने की रणनीति बनी।

राजातालाब मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और आम जनता को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने पर विचार-विमर्श हुआ। मंडल अध्यक्ष प्रेम पाठक ने कहा कि पीएम का 15वां दौरा वाराणसी के लिए महत्वपूर्ण है। जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर ले जाएं।

पीएम मोदी के आगमन तक बनारस में रहेगा दिवाली जैसा माहौल

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 नवंबर को आगमन तक उनके संसदीय वाराणसी में दिवाली जैसा माहौल रहेगा। इसके लिए जगह-जगह एलईडी, फसाड और फोकस लाइट लगाई जाएंगी। शहर के ऐसी इमारतों को सूचीबद्ध किया जा रहा है, जिसमें लाइटिंग से उसकी खूबसूरती निखारी जा सके। गुरुवार को वाराणसी पहुंचे सीएम योगी ने भी काशीवासियों से जोरदार अपील किया कि दीपावली पर्व पर अपने-अपने घरों पर किए गए सजावट को 12 नवंबर तक यूं ही रहने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed