फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi can come to Kashi to give Deepawali

दीपावली की सौगात देने काशी आ सकते हैं पीएम मोदी, कोरोना काल में तैयार 400 करोड़ की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

Mon, 02 Nov 2020 12:07 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 02 Nov 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
PM Modi can come to Kashi to give Deepawali
पीएम मोदी - फोटो : twitter@ bjp

दीपावली पर अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को सौगात देने के लिए 12 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी आ सकते हैं। कोरोना काल में तैयार हो चुकी 400 करोड़ रुपये की लागत से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। इसके अलावा करीब 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के शिलान्यास की भी तैयारी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी को दीपावली से पहले काशी आमंत्रित किया जाए और तैयार हो चुकी परियोजनाओं की सौगात जनता को दिलवाएं।
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। पीएमओ की हरी झंडी मिलने के बाद प्रशासन तैयारी में जुटेगा। सूत्रों की मानें तो लोकार्पण और शिलान्यास के प्रस्ताव के लिए वर्चुअल माध्यम का भी विकल्प दिया गया है। 401.93 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं।

लोकार्पण के लिए तैयार परियोजनाएं

  • बीएचयू में 100 बेड का एमसीएच विग     45 करोड़
  • शिक्षक आवास                                     60.63 करोड़
  • रीजनल आथ्रोलॉजी विंग                        29.63 करोड़
  • गंगा प्रदूषण नियंत्रण, गौ संरक्षण केंद्र, केंद्रीय कारागार की बाउंड्रीवाल, एयरपोर्ट पर यात्री निवास ब्रिज     19 करोड़
  • लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर अपग्रेडेशन       18.46 करोड़
  • सीड स्टोर निर्माण, आईपीडीएस फेस-2                       118.20 करोड़
  • स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्य               8.75 करोड़ रुपये
  • सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो, दीनदयाल अस्पताल में 50 बेडेड महिला विंग निर्माण
  • शहर में स्मार्ट लाइटिंग कार्य, साधन सहकारी समिति कपसेठी में 100 मीट्रिक टन गोदाम निर्माण, 108 सामुदायिक शौचालय, 
  • 105 आंगनबाड़ी केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed