फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi and french president varanasi visit see the menucard of his lunch

पीएम मोदी-मैक्रों को शाही अंदाज में परोसा गया बनारसी खाना, ये था मेन्यू

Tue, 13 Mar 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 13 Mar 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
PM modi and french president varanasi visit see the menucard of his lunch
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम नरेंद्र मोदी का सोमवार को वाराणसी के होटल गेटवे के नदेसर पैलेस में शाही अंदाज में स्वागत कर खाना परोसा गया। गोल्ड प्लेटेड बर्तन में खाना पेश किया गया। दोनो नेताओं का  सबसे पहले नारियल पानी के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन


एक्सक्यूटिव शेफ अनूप गुप्ता ने वेज और नॉनवेज दोनों तरह के खाने का प्रस्ताव भेजा। मेहमान की तरफ से टेंपल कुकिंग खाना परोसने को कहा गया। इमैनुएल, मोदी सहित 16 सदस्यों ने किया लंच किया। इमैनुएल मौक्रों को पीएम मोदी हर व्यंजन के बारे में बताते रहे।
विज्ञापन


उन्हें सबसे पहले केले के पत्ते पर बनारसी चाट पेश किया गया। इसके बाद खाने में आलूदम बनारसी, दही दार लौकी, मूंग की दाल, बनारसी कढ़ी पकौड़ी, हरे चने की छलिया, बैंगन की कलौंजी, सलाद, गोभी मटर की तहरी, फुलका, मिस्सी रोटी,  आलू पापड़, साबूदाने का पापड़, लाल मिर्च अचार, आंवले का मुरब्बा और मसाला छाछ पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाने के बाद मीठे में गाजर का हलवा, केशरिया रसमलाई, फल पेश किया गया। फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष और पीएम मोदी ने खाने के बाद लाइट कॉफी भी ली। दोनों नेताओं समेत डेलीगेशन के सदस्यों ने लजीज खाने की प्रशंसा की। 

बोले फ्रेंच दंपत्ती- वाव, इट्स एन अनफॉरगेटेबल मोमेंट

PM modi and french president varanasi visit see the menucard of his lunch
Brigitte Macron - फोटो : twitter
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए होटल गेटवे के बाहर सोमवार को सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई थी। भाजपा नेताओं के अलावा, स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग थे। अपने हाथों में फ्रांस और तिरंगा लिए लोग लोग मोदी-मोदी, मैंक्रों-मैक्रों का नारा लगा रहे थे।

होटल के बाहर किसी उत्सव जैसा नजारा था।  इस दौरान फ्रेंच विदेशी दंपत्ती लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। फिलिप अपनी सेल्वी के साथ पिछले कुछ दिनों ने वाराणसी में हैं। जब उन्होंने पता चला कि उनके देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों होटल गेटवे पहुंच रहे हैं तो वह उन्हें देखने होटल पहुंच गए।

लोगों का उत्साह देखकर वह बेहद खुश थे। इस पल को उन्होंने अविस्मरणीय बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों ने दंपत्ती के साथ सेल्फी ली। मोदी और मैक्रों के पहुंचने पर लोगों ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया।

इस दौरान राज्य मंत्री अनिल राजभर, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, धर्मेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद हीरा यादव, जुगनू पांडेय आदि व्यवस्था संभालने में लगे हुए थे। 

राष्ट्रपति की पत्नी ने बनारसी जायके संग शास्त्रीय संगीत का उठाया लुत्फ

PM modi and french president varanasi visit see the menucard of his lunch
फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिटी मैक्रों - फोटो : अमर उजाला
गंगा दर्शन के उत्सव के साक्षी बने काशी वासियों संग फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिटी मैक्रों ने भी पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का अभिनंदन किया। घाटों की सुंदर छटा निहारते हुए जब मोदी और मैक्रों नौका विहार करते हुए अस्सी से दशाश्वमेध घाट की ओर से बढ़ रहे थे, उस वक्त दरभंगा घाट से अभिवादन कर रही थीं तो उधर मोदी और मैक्रों ने उनका अभिवादन स्वीकार भी किया।

फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी ब्रिगिटी मैक्रों मोदी व मैक्रों के नौहा विहार के दौरान वो उनके साथ नहीं थी। साढ़े बारह बजे वो दरभंगा घाट स्थित बृज रमा पैलेस से ही उन्होंने गंगा की छटा निहारी। यहां पर उन्होंने बनारसी जायके के साथ शास्त्रीय संगीत का आनंद लिया। यहीं से वो नौका विहार करते हुए राजघाट पहुंचीं थीं। यहां बच्चों और छात्राओं के साथ रूबरू होकर वो नाव से ही बृज रमा पैलेस वापस लौटीं।

यहां पर कुछ देर आराम करने के बाद उन्होंने लंच किया। भोजन में उन्होंने पूरा बनारसी जायका परोसा गया था। आलू दम, निमोना, खट्टा मीठा कद्दू, कढ़ी-चावल के साथ चपाती परोसी गई। स्टार्टर और मेन कोर्स में यूं तो उन्हें बहुत सारे व्यंजन पेश किए गए थे लेकिन उन्होंने कढ़ी चावल, निमोना व आलू दम लंच में लिया।

उन्होंने खाने की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि मैं अपने शेफ को यहां के जायका सीखने को भेजूंगी। लंच से पहले उन्होंने शास्त्रीय संगीत भी सुना। उनके लिए पंडित गोस्वामी ने सितार वादन की खास प्रस्तुति दी। ढाई बजे जब मोदी-मैक्रों नौकायन करते हुए दशाश्वमेध घाट गए, वो भी बजड़े पर सवार होकर उनके साथ हो लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed