फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm modi and cm yogi will come varanasi at 27 june

27 जून को वाराणसी आएंगे पीएम और सीएम, करेंगे पुल-आरओबी का लोकार्पण

Sun, 30 Apr 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 30 Apr 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
pm modi and cm yogi will come varanasi at 27 june
मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सामनेघाट पुल और मंडुवाडीह आरओबी के निरीक्षण के दौरान दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
अरसे से रामनगर-सामनेघाट पक्का पुल के बनकर तैयार होने की आस लगाए हजारों बाशिंदों को जून महीने के अंत तक बड़ी सौगात मिल सकती है। 27 जून को सामनेघाट पुल और मंडुवाडीह आरओबी का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक साथ करेंगे।
विज्ञापन


रविवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे प्रदेश के विधि न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने यह जानकारी दी। साथ ही, कार्यदायी संस्थाओं को दो टूक हिदायत दी कि हर हाल में 27 जून से पहले काम पूरा कराएं अन्यथा एफआईआर के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन


 97.72 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर बनने वाले 923.95 मीटर लंबे सामनेघाट-रामनगर पुल के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने काम की गति धीमी होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेतु निगम के अभियंताओं और ठेकेदार को हिदायत दी कि तीन शिफ्ट में युद्धस्तर पर काम कराएं। पुनरीक्षित बजट का खेल बंद करने की ताकीद करते हुए मंत्री ने कहा कि अब तय समय पर पूरा काम चाहिए।

बता दें कि 2006 में इसकी लागत 45 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़ते-बढ़ते 97.72 करोड़ पहुंच गई है। मंत्री ने कहा कि पुल के दोनों तरफ के एप्रोच मार्ग दो मई तक पूरी तरह दुरुस्त करा लिए जाएं। 

सड़क पर बेतरतीब पड़े मलबे को देख नाराज हुए मंत्री

pm modi and cm yogi will come varanasi at 27 june
राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी - फोटो : अमर उजाला
मंडुवाडीह आरओबी के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि जब तक रेलवे अपने हिस्से का काम करा रहा है तब तक सेतु निगम अपने बाकी बचे काम पूरा कराए। 27 जून से पहले-पहले हर हाल में इसे पूरी तरह तैयार कर लिया जाए।

चौकाघाट फ्लाईओवर विस्तार के निरीक्षण के दौरान मार्च 2018 तक काम पूरा कराने की ताकीद की। सड़क पर बेतरतीब पड़े मलबे को देख नाराजगी जताई। कहा कि निर्माण सामग्री और मलबा किनारे कराएं ताकि यातायात प्रभावित न हो।

कार्यस्थल और कैट तिराहे पर व्यू कटर लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक रवींद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा आलोक श्रीवास्तव सहित अन्य पार्टीजन मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed