{"_id":"5c95224cbdec2214422faa60","slug":"pm-modi-and-amit-shah-file-fir-in-contempt-of-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी और शाह के फोटो की अवमानना में केस दर्ज, वायरल हो रहा था वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी और शाह के फोटो की अवमानना में केस दर्ज, वायरल हो रहा था वीडियो
Fri, 22 Mar 2019 11:28 PM IST
vivek shukla
ब्यूरो , अमर उजाला, ज्ञानपुर (भदोही)
ब्यूरो , अमर उजाला, ज्ञानपुर (भदोही)
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi- Amit Shah
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की फ़ोटो की अवमानना और भाजपा को वोट देने वालों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर जिले के एक शख्स के खिलाफ कौइरौना थाने में केस दर्ज कराया गया है। आरोपी स्वयं को ब्राह्मण युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव लिखता है।
डीघ विकास खंड के बैरीबीसा निवासी अमित दूबे ने 21 मार्च को को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सागर रायपुर गांव निवासी और मुंबई में रह रहा तपन चौबे अपने फेसबुक अकाउंट पर जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की अपमानजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट की है।
इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंप दी। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया जा रहा था। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।