फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi address thousands of youth at varanasi

अपने संसदीय क्षेत्र के 25 हजार युवाओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Fri, 22 Dec 2017 09:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 22 Dec 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
PM Modi address thousands of youth at varanasi
16 से 25 जनवरी के बीच अपने संसदीय क्षेत्र में आ सकते हैं मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 22 जनवरी के बीच अपने संसदीय क्षेत्र आ सकते हैं। इस बार पीएम के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भी आने की योजना बन रही है। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर पार्टी की ओर से ‘युवा महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 25 हजार युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी है। प्रधानमंत्री इन युवाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि पीएम और अमित शाह के आने की अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है लेकिन आलाकमान से संकेत मिले हैं। इस दौरान कई योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण की भी योजना बन रही है।
विज्ञापन


पीएम का कार्यक्रम डीरेका में संभावित है। इस कार्यक्रम में हर बूथ से युवाओं की भागीदारी कराई जाएगी। युवाओं को पंजीकरण मोबाइल के जरिए किया जाएगा। मोबाइल एप के जरिए उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पीएम किसानों को पीडीएस से खाद देने, पावर फॉर ऑल, फुलवरिया फोरलेन, मंडुवाडीह रेलवे ओवरब्रिज, फिलीपींस के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय चावल शोध संस्थान सहित अन्य योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर सकते हैं।

18 फरवरी आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

PM Modi address thousands of youth at varanasi
मोहन भागवत - फोटो : self
18 फरवरी को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संघ के स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण कार्यक्रम होगा। प्रदर्शन और समागम के इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत आएंगे। इस दौरान उनका उद्बोधन होगा। संघ के प्रचारक और कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।

शाखाओं में भी स्वयंसेवकों को कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। पीएम के दौरे के बाद संघ प्रमुख का आना कई मायनों में अहम होगा। पिछली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संघ प्रमुख निवेदिता शिक्षा सदन में आयोजित कार्यक्रम में आए थे। उन्होंने काशी में योग किया था।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग शनिवार से बच्छांव के पुर्णेंदु महाविद्यालय में शुरू होगा। आठ दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में शाखा के अलावा बौद्धिक सत्र होंगे। संघ से जुड़े लोगों की मानें तो इस प्रशिक्षण शिविर के जरिए नई युवा टीम तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed